Uncategorized

हर मिनट फुटबॉल मैदान के बराबर खत्म हो रहा अमेजन जंगल, मौजूदा सरकार में बढ़ी वनों की कटाई



साओ पाउलो. दक्षिण अमेरिका में स्थित अमेजन वर्षा वनहर मिनट एक फुटबॉल मैदान के आकार के बराबर नष्ट हो रहा है। ये जानकारी सैटेलाइट डेटा में सामने आई है। अमेजन दुनिया का सबसे बड़ा वर्षा वन है, जो बड़ी मात्रा में कार्बन सोखता है और ग्लोबल वार्मिंग को कम करता है। सूत्रों के मुताबिक, ब्राजील कीसंघीय सरकारों ने वनों की कटाई पर प्रतिबंध लगाया था,लेकिन जायर बोल्सोनारो की सरकार ने इसे हटा दिया।

  1. ब्राजील के नए राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो प्राकृतिक संरक्षण की बजाए विकास के पक्षधर हैं। इस कारण जंगल तेजी से नष्ट हो रहे हैं। ब्राजील के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि हमारी सरकार वनों की कटाई को प्रोत्साहित कर रही है।

  2. सैटेलाइट से ली गईं तस्वीरें में पेड़ों की कटाई साफ तौर पर देखी जा सकती है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जब से बोल्सोनारो ब्राजील के राष्ट्रपति बने हैं, तब से पेड़ों की कटाई में वृद्धि हुई है। ब्राजील में अमेजन वर्षा वन का करीब 60% हिस्सा आता है।

  3. हालिया विश्लेषण से पता चलता है कि पिछले दो महीनों में विशेष रूप से हर मिनट औसतन एक हेक्टेयर जंगलों का व्यापक स्तर पर सफाया हो रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पेड़ों की कटाई के बाद वह जमीन मवेशियों के लिए चारागाह बन गई है।जो भूमि पहले वर्षा वन हुआ करतीथी, अब वहां मवेशी चरते नजर आते हैं।

  4. एक हालिया आंकड़ों के मुताबिक, 1980-2010 के बीच इसकी सीमा से सटे 9 देशों ने जितना कार्बन उत्सर्जन किया, उतना अमेजन वर्षा वन के जंगलों ने सोख लिया। यह वन क्षेत्र पृथ्वी पर जैव विविधता के मामले में सबसे अमीर है। पौधों और जानवरों की ज्ञात 10 प्रजातियों में से एक अमेजन के जंगलों में रहती है।

  5. बोल्सोनारो ने अपने अधिकारियों को मीडिया से बात करने से मना किया है। अनधिकृत रूप से दिए इंटरव्यू में ब्राजील के एक वरिष्ठ पर्यावरण अधिकारी ने बताया कि इसका पर्यावरण पर बेहद बुरा प्रभान पड़ने वाला है। वह कानूनों को कमजोर करना चाहते हैं, जिससे पेड़ों की कटाई रोकी जा सके।

  6. अफसर के मुताबिक, ‘‘हमें ऐसा महसूस होता है, जैसे हम अमेजन के दुश्मन हैं। वर्षा वन की कटाई पर रोक के लिए अगर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। सरकार को अपनी नीतियों में बदलाव करने की जरूरत है।’’

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Amazon Rainforest | ‘Football pitch’ of Amazon forest lost every minute


      Amazon Rainforest | ‘Football pitch’ of Amazon forest lost every minute


      Amazon Rainforest | ‘Football pitch’ of Amazon forest lost every minute

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *