Uncategorized

हीथ्रो एयरपोर्ट पर फंसा एयर इंडिया का विमान, तकनीकी समस्या से हुई देरी



नई दिल्ली. एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 162 बीते दो दिनोंसे मैदान में खड़ी है। इसका कारण विमान में आई तकनीकी समस्या है। यह फ्लाइट हीथ्रो-दिल्ली रूट पर उड़ान भरती है। फ्लाइट को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर (भारतीय समयानुसार दोपहर 3.15 बजे) लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट सेदिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। मगर तकनीकी समस्या के चलते ऐसा नहीं हो पाया।

फिलहाल सभी यात्रियों को होटल में ठहराया गया है। विमानलंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर ही खड़ा है। यह कब तक ठीक होगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि एयर लाइन की लंदन में मौजूद इंजीनियरिंग टीम ने हीथ्रो एयरपोर्ट पर खड़े विमान का निरीक्षण किया है। जरूरी उपकरणभी मंगवाए गए। एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम उपकरणों के साथ मुंबई से हीथ्रो के लिए रवाना हुई।

सूत्रों के मुताबिक विमान की मरम्मत के लिए उपकरणआदि लेकर जा रहा विमान भी दुबई में खराब हो गया है। वह विमान भी दुबई में छह घंटे तक खड़ा रहा। इस कारण अभी यह कह पाना मुश्किल है कि लंदन में फँसा विमान कब तक ठीक होगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


प्रतीकात्मक फोटो।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *