Uncategorized

15 साल की मां ने खेत में जिंदा दफनाया नवजात, कुत्ते ने मिट्‌टी हटाकर बचाई जान



बैंकॉक. थाईलैंड में एक नवजात की जानबचाने वाले कुत्ते को हीरो करार दिया जा रहा है।बच्चे कोएक खेत में दफनाया गया था। मामले की जानकारी होने पर 15 साल की लड़की को अपने जिंदा बच्चे को दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

उत्तर-पूर्व थाईलैंड के कोराट में जब 41 साल के उस्सा निसिका खेत पहुंचे तो उनका कुत्तापिंगपॉन्ग कुछ दूर जाकर खेत के किनारे मिट्‌टी हटाने लगा। जब वे उस जगह पहुंचे तो मिट्‌टी के बाहर शिशुका पैर निकल आया।उस्सा ने बच्चे को मिट्‌टी से निकाला तो वह जिंदा और स्वस्थ लग रहा था। वे बच्चे को सीधे अस्पताल ले गए। उसे किसी तरह की कोई चोट नहीं आई थी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

सबका हीरो बन गया पिंगपॉन्ग
उस्सा ने बताया- पिंग काजन्म हुआ तबसे ही वह मेरे साथ है। वह हमेशा ही अपने काम के प्रति वफादार रहा है। उसके तीन पैर ही काम करते हैं, क्योंकि कार हादसे में उसका एक पिछला पैर टूट गया था। इसके बाद भी वहमेरी पूरी मदद करता है। उसके साथ होने पर मैं अपनी गायों को ठीक से पाल रहा हूं। अब जब उसने बच्चे की जान बचाई है, तो सभी उसके काम को लेकर चकित हैं। वह सबका हीरो बन गया है।

‘डर के चलते बच्चे को दफनाया’

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शुरुआत पूछताछ स्थानीय लोगों से की, लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। इस दौरान एक दुकानदार ने बताया कि उसके पास एक किशोरी आई थी, जिसमें बहुत सारी सैनिटरी टॉवेल खरीदी हैं। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को किशोरी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने जन्म के कुछ देर बाद ही बच्चे को दफना दिया था। पुलिस को किशोरी ने बताया कि उसे अपने माता-पिता का डर था, इसलिए बच्चे को दफना दिया।

आरोपीकिशोरी पर केसचल सकता है
मामले में गिरफ्तारी होने पर किशोरी के माता-पिता ने बच्चे की देखभाल करने की पेशकश की। हालांकि, अधिकारियों और बच्चे के परिजनके बीच सहमति नहीं बन पाई। अधिकारियों ने पुलिस और सरकारी कल्याण विभाग के कर्मचारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है। गवर्नर ने कहा, पुलिस किशोरी पर मुकदमा चलाने की तैयारी कर रही है, लेकिन हमें बच्चे कीदेखभाल के बारे में भी सोचना है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


अस्पताल में स्वस्थ नवजात।


खेत मालिक उस्सा के साथ हीरो डॉग पिंगपॉन्ग।


मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *