Uncategorized

17 साल की लड़की ने नकली बंदूक से निशाना साधा, पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी



लॉस एंजिल्स. पिछले सप्ताह कैलिफोर्निया पुलिस अधिकारी ने17 साल की हन्नाह विलियम्स कोगोली मार दी। दरअसल, हन्नाह ने एक नकली बंदूक से अधिकारी पर निशाना साधा था। अधिकारी ने उसे असली बंदूक मानकर गोली चला दी। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो शुक्रवार को फुलर्टन पुलिस विभाग ने जारी किया। इसके सामने आने के बाद परिजनों ने इस घटना की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

  1. वीडियो में स्पष्ट नजर आया कि किस तरह गोली लगने के बाद हन्नाह विलियम्स (17) मदद की गुहार लगा रही थी। यह घटना 5 जुलाई को हुई। इस बारे में पुलिस ने परिजनों से पूछताछ भी की। वीडियो में हन्नाह के हाथ में नकली बंदूक भी दिखी।

  2. पुलिस ने एक ऑडियो भी जारी किया। इसमें उसके पिता बेनसन विलियम्स अपनी गुमशुदा बेटी के बारे में बात करते सुनाई दिए। बेटी के लापता होने के 90 मिनट बाद वे रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे थे। विलियम्स के मुताबिक वे बेहद घबराए हुए थे। उन्हें डर था कि कहीं उनकी बेटी खुद को कोई नुकसान न पहुंचा ले। कारण कि वह अवसाद से ग्रसित थी।

  3. पुलिस के मुताबिक हन्नाह के साथ हुए हादसे के दौरान मौजूद अधिकारी से बात करने के बाद इस मामले में नई बातें सामने आई। अधिकारी ने बताया- हन्नाह बेहद तेज गति से गाड़ी चला रही थी। वह अपने कुत्ते को अस्पताल लेकर जा रही थी। मगर जब उसे हमने रोकने का प्रयास किया तो उसने इनकार कर दिया।

  4. हन्नाह ने यू-टर्न लेकर गाड़ी को अलग दिशा में ले जाने का प्रयास किया। नतीजतन वह गलत रास्ते पर निकल गई। आखिरकार जब हमने उसे रोका तो उसने हम पर बंदूक तान दी। इस कारण हमें उस पर गोली चलाना पड़ी। हालांकि बाद में पता चला कि वह बंदूक नकली थी।

  5. वीडियो फुटेज में यह साफ नजर आया कि जैसे ही अधिकारी ने ड्रायवर सीट की ओर कदम बढ़ाया तो उसमें से हन्नाह निकलकर बाहर आई और बंदूक अधिकारी पर तान दी। हन्नाह के परिवार ने पुलिस से इस मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      फुलर्टन पुलिस विभाग ने ऐसा वीडियो फुटेज जारी किया।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *