Uncategorized

36 फुट लंबी और 10 टन वजनी हमबैक व्हेल जंगल में मरी मिली, लोगों ने इसे नदी में देखा था



रियो डी जेनेरो.ब्राजील में अमेजन के जंगल में शनिवार को 36 फीट लंबी समुद्री हमबैक व्हेल मरी पड़ी मिली है। विशेषज्ञों के लिए ये बात रहस्य बनी हुई है कि आखिर नदी छोड़कर 10 टन की व्हेल जंगल तक कैसे पहुंची। वैज्ञानिक ये अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद नदी में ही इसकी मौत हो गई होगी और फिर हाईटाइड के जरिए ये नदी से बहकर यहां आ गई होगी।

फिलहाल व्हेल कीमौत की वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यह हमबैक व्हेलब्राजील के आइसलैंड ऑफ माराजो के पास मरी पड़ी मिली है। यह स्थान अमेजन नदी के बिल्कुल मुहाने पर स्थित है। इस जगह की दूरी इस नदी से 15 मीटर है। आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने इस व्हेल को कई बार नदी में देखा था।

माराजो आइसलैंड में लोगों ने इसे देखा था
माराजो आइसलैंड पर काम कर रहे एक गैर सरकारी संगठन बिचो डी आगुआ इंस्टीट्यूट ने इस मछली की तस्वीर जारी की है। संगठन के मुताबिक करीब एक साल पहले यह मछली काफी छोटी थी। यानी एक साल में ही वो 36 फुट की हो गई।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


विशेषज्ञों के लिए ये बात रहस्य बनी हुई है कि आखिर नदी छोड़कर 10 टन की व्हेल जंगल तक कैसे पहुंची।


लोगों ने इसे माराजो आइसलैंड में देखा था।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *