G-8QW5MM8L67

500 पुलिसकर्मी के जिम्मे थी 10 लाख की भीड़, भगदड़ के बाद आए शव उठाने

बेगूसराय.  बिहार के बेगूसराय जिले में सिमरिया महाकुंभ में प्रशासन द्वारा किए गए लचर व्यवस्था की खबरें कई बार सामने आईं, लेकिन प्रशासन ने इससे शायद कोई सीख नहीं ली। शनिवार सुबह कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सिमरिया घाट पर करीब दस लाख लोग स्नान करने पहुंच गए। 26 घाट की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांच शिफ्ट में 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी भगदड़ तो न रोक पाए, लेकिन उन्हें शव उठाने के लिए आना पड़ा। भीड़ बढ़ी तो नाकाम हुई व्यवस्था…
 
– शुक्रवार रात से ही लोगों का हुजूम गंगा स्नान के लिए सिमरिया पहुंचने लगा था। शनिवार अहले सुबह तक यहां हर तरफ लोग ही लोग नजर आ रहे थे। 
– गंगा घाट पर बने माता के मंदिर के करीब स्थित घाट पर जाने के लिए बना रास्ता पतला है। भीड़ इतनी अधिक थी कि रास्ता पार करना मुश्किल था। 
– इस दौरान भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस के जवान मौजूद नहीं थे। न कोई कतार थी और न कोई और व्यवस्था।
– सुबह 7 बजे भीड़ बहुत बढ़ गई और तेजी से आगे बढ़ने के लिए लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे। आधे घंटे बाद इसी धक्का-मुक्की में एक वृद्ध महिला गिर…

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar resultNew feed

Visits:85

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *