Uncategorized

70 वर्षीय जापानी व्यक्ति को जासूसी के आरोप में सजा



बीजिंग. चीन की अदालत ने एक 70 वर्षीय जापानी व्यक्ति को जासूसी के आरोप में साढ़े पांच साल की सजा सुनाई। शुक्रवार को यह जानकारीजापान के विदेश मंत्रालय ने साझा की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिकजापानी व्यक्ति को चीन के शेंडोंग से मार्च 2017 में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पर 4300 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। जांच एजेंसी के अनुसारआरोपी एक चीनी कंपनी के लिए उस क्षेत्र विशेष में सर्वे कर रहा था।

सरकार की अनुमति के बिना सर्वे कर रहा था आरोपी- रिपोर्ट

आरोपी पर जांच एजेंसी ने कौन से आरोप लगाए हैं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।हालांकि चीन की स्टेट मीडिया ने 2017 में ही बताया था कि एक जापानी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहसरकार की अनुमति के बिना सर्वे कर रहा था। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

जासूसी विरोधी कानून के अंतर्गत 9 लोग गिरफ्तार हुए

2014 में चीन एक जासूसी विरोधी कानून लाया था। इसके बाद 9 जापानी व्यक्तियों को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनमें से 6 को सजा सुनाई गई।5 लोगों को सर्वे करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 4 को छोड़ दिया गया जबकि एक की पहचान की गई।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


प्रतीकात्मक फोटो।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *