Uncategorized

71 साल में समुद्र के रास्ते 320 दिन में दुनिया घूमीं, ऐसा करने वाली पहली महिला बनीं



लंदन. ब्रिटेन की 77 साल की जेन सोक्रेट्स समुद्र के रास्ते दुनिया की सैर करने वाली सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं। वह नॉन स्टॉप यात्रा में अकेली ही थीं। हैम्पशायर के लिमिंगटन की जेन ने दुनिया का चक्कर लगाने के लिए 320 दिन लिए, जो नया रिकॉर्ड है। वे 38 फीट लंबी नेरीडा नाव से सफर कर रही थीं, पर तूफान से नाव के सौर पैनल भी बेकार हो गए थे।

इसके बावजूद उन्होंने रविवार को कनाडा में अपनी यात्रा पूरी की। रॉयल याट क्लब के मुताबिक जेन 2013 में भी दुनिया का चक्कर लगा चुकी हैं, तब उन्होंने 71 साल की मिनोरू सैटो का रिकॉर्ड तोड़ा था। मिनोरू दुनिया का समुद्री चक्कर लगाने वाली सबसे उम्रदराज महिला 2005 में बनी थीं। जेन 2017 में वर्ल्ड टूर पर निकली थीं लेकिन बोट से गिरने से उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई थी।

रिटायरमेंट के बाद पति के साथ 1997 में शुरू किया नौकायन
जेन ने 1997 में जॉब से रिटायर होने के बाद पति के साथ नाव का सफर शुरू किया था। तब से दंपती पूरा यूरोप, कैरिबिया और अमेरिका का चक्कर लगा चुका है। 2003 में उनके पति की मौत हो गई, पर जेन ने नौकायन नहीं छोड़ा। उन्होंने 2009 और 2012 में भी बोट से दुनिया का चक्कर लगाने का प्रयास किया था। 2013 में वे इसमें सफल हुई और गिनीज रिकॉर्ड बनाया।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


38 फीट लंबी नेरीडा नाव में जेन सोक्रेट्स।


जेन सोक्रेट्स गिनीज रिकॉर्ड के साथ।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *