हर 6 महीने पर अपना देश बदलता है ये आइलैंड, बहुत दिलचस्प है पीछे की वजह
फ्रांस ने फैंसेंस आइलैंड एक बार फिर स्पेन को सौंप दिया है। वो भी बिना किसी जंग या गोलीबारी के। छह महीने बाद फिर स्पेन 3000 वर्ग मीटर की इस जमीन को फ्रांस को लौटा देगा। यह परंपरा पिछले 350 सालों से चली आ रही है। ये आइलैंड फ्रांस और स्पेन की सीमा को अलग करने वाली बिदासोआ नदी पर मौजूद है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story