49 साल के दिव्यांग ने अटलांटिक महासागर पार कर रिकॉर्ड बनाया
लंदन. ब्रिटेन की नौसेना रॉयल मरीन के रिटायर्ड जांबाज ली स्पेंसर (49) ने अकेले अटलांटिक महासागर पार कर रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने दिव्यांग होते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। रोइंग के जरिए 36 दिन यात्रा कर उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया है। इस दौरान उन्होंने करीब 5600 किमी सफर तय किया। 2014 में हुई एक दुर्घटना के बाद उनके दाहिने पैर के घुटने के नीचे का हिस्सा काटना पड़ा था। उन्होंने यह चुनौती रॉयल मरीन चैरिटी को फंड देने के उद्देश्य से पूरी की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story