Technology

आसुस ने दुनिया का पहला ऐसा लैपटॉप किया लॉन्च, जिसमें कीबोर्ड की जगह पर भी स्क्रीन मिलेगी

 ताइवान में चल रहे कम्प्यूटैक्स 2019 इवेंट में आसुस ने दुनिया का पहला दो स्क्रीन वाला लैपटॉप लॉन्च किया है। लैपटॉप में दूसरी स्क्रीन कीबोर्ड वाले एरिया में दी है। ये स्क्रीन 4K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है। इस लैपटॉप का नाम जेनबुक प्रो डुओ है। लैपटॉप में दी गई दूसरी स्क्रीन एक एज से दूसरे एज तक है। इवेंट में आसुस ने जेनबुक 30 एडिशन, जेनबुक 13, जेनबुक 14 और जेनबुक 15 लैपटॉप भी लॉन्च किए हैं।

Source : Dainik bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *