जयपुर, 23 मई (भाषा) शहर में एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म
जयपुर, 23 मई (भाषा) शहर में एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने मामला सामने आया है। यह महिला बुधवार को आगरा मार्ग पर नग्नावस्था में मिली थी। आरोप है कि महिला से मंगलवार रात सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे प्रताड़ित किया गया। आरोपियों में एक चिकित्सक भी शामिल है। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) राहुल जैन ने कहा, ‘‘पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिनमें सिपाही कपिल शर्मा, दीपेश व डॉ अनुराग तथा दो अज्ञात हैं। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिपाही कपिल शर्मा को पकड़ लिया है। महिला अस्पताल में है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Source : nav bharat times