Technology

गूगल की नेबर्ली ऐप में जुड़े नए फीचर, फोटो पोस्ट, क्रिएट इवेंट और टिप्स शेयरिंग कर सकेंगे यूजर्स

गैजेट डेस्क. गूगल ने अपनी नेबर्ली ऐप में कई लेटेस्ट फीचर्स जोड़े हैं। यूजर अब इस ऐप के जरिए फोटो पोस्ट कर सकेंगे, इसके साथ ही ऐप में इवेंट क्रिएट, पोल क्रिएट और टिप्स शेयरिंग की सुविधा भी मिलेगी। इससे पहले इसमें सिर्फ प्रशन ही पोस्ट किए जा सकते थे, जिसके बाद अन्य यूजर उसके उत्तर कमेंट के रूप में देते थे। साल 2018 में गूगल ने नेबर्ली ऐप को सिर्फ प्रयोग के तौर पर मुंबई में लॉन्च किया था। इस ऐप से एक ही जगह के आसपास के यूजर को आपस में कनेक्ट होकर, एक दूसरे की समस्यों को सुलझाने में मदद करते हैं।

Source : Dainik bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *