PHOTOS: चिली में ग्रे ग्लेशियर का 27 साल में सबसे बड़ा आइसबर्ग टूटा
साउथ चिली में ग्रे ग्लेशियर से 27 साल में अब तक का सबसे बड़ा आइसबर्ग (बर्फ का टुकड़ा) टूटा है। यह 1148 फीट लंबा, 1147 फीट चौड़ा है। यह दो दिन से समुद्र में तैर रहा है। ग्रे ग्लेशियर टॉरेस डेल पैन नेशनल पार्क क्षेत्र में स्थित है। टॉरेस माउंटेन को ग्लेशियरों का घर कहा जाता है। पार्क के अधिकारियों के मुताबिक 1990 के बाद से कभी ग्लेशियर से इतना बड़ा आइसबर्ग नहीं टूटा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story
Visits:88