बॉलीवुड

रणवीर सिंह ने खरीदी नई एसयूवी लेम्बोर्गिनी यूरस, मुंबई में कार की ऑन रोड कीमत 3.42 करोड़

रणवीर सिंह ने खरीदी नई एसयूवी लेम्बोर्गिनी यूरस, मुंबई में कार की ऑन रोड कीमत 3.42 करोड़

रणवीर सिंह गुरुवार को मुंबई की सड़कों पर लाल रंग की लेम्बोर्गिनी यूरस चलाते नजर आए। रिपोर्ट्स की मानें  तो उन्होंने हाल ही में यह कार खरीदी है। हालांकि, कार पर परमानेंट रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था और रणवीर पहली बार इसे ड्राइव कर रहे थे। मुंबई में इस सुपर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की एक्स-शोरूम और ऑन रोड कीमत क्रमशः करीब 3.10 करोड़ और करीब 3.42 करोड़ रुपए है।  इसे दुनिया की सबसे फास्ट एसयूवीज में से एक बताया जाता है। यह कार 3.6 सेकंड में 0-100 किमी. प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

Source : Dainik Bhaskar

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *