Uncategorized

T-20 मैच हार गई इंडिया, लेकिन धोनी ने फील्ड पर जो किया, उसने जीत लिया सबका दिल, वायरल हुआ Video



इंटरनेशनल डेस्क. न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज के आखिरी टी-20 में भारत को चार रन से हरा दिया। उसने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। इसके साथभी भारत का न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज जीतने का सपना टूट गया। हैमिल्टन में खेले गए आखिरी टी-20 मैच में धोनी ने फील्ड पर जो किया,उसका वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो को देखकर लोगों ने लिखा, धोनी एक महान क्रिकेटर हैं।

वीडियों में क्या है : मैच की पहली पारी में धोनी विकेटकीपिंग कर रहे थे, तभी धोनी का एक फैन दौड़ता हुआ मैदान में आ गया। उसके हाथ में तिरंगा था। वोधोनी के पास पहुंचा और उनके पैर छूने लगा। इसी दौरान धोनी झुके और जमीन पर लगते तिरंगे को फैन के हाथ से खुद ले लिया। अगर वो ऐसा नहीं करतेहैं तो तिरंगा धोनी के पैर में या फिर जमीन पर लग जाता।

धोनी का वीडियो हुआ वायरल : कुछ ही देर में धोनी का वीडियो वायरल हो गया, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने माही की खूब तारीफ की।
# एक यूजर ने लिखा- धोनी, आप एक महान क्रिकेटर हैं।
# एक ने लिखा- माही ग्रेट
#एक यूजर ने कहा कि माही आप ग्रेट हैं।
# आप बहुत अच्छे प्लेयर हैं।
# एक यूजर ने लिखा, माही, आप सच्चे सोल्जर हैं।
# एक यूजर ने लिखा- super hero ho sir.

टीम इंडिया रोहित की कप्तानी में 14 महीने बाद कोई सीरीज हारी : रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार कोई सीरीज हारी है। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक तीन वनडे और पांच टी-20 सीरीज खेलीं। इनमें से उसकी यह पहली हार है। रोहित ने अपनी कप्तानी में पहली बार दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज जीती थी। उसके बाद श्रीलंका को टी-20 सीरीज में हराया। फरवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका में टी-20 सीरीज, श्रीलंका में निदाहास ट्रॉफी (टी-20), यूएई में एशिया कप (वनडे), पिछले साल नवंबर में घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और पिछले महीने न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीती थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dhoni viral video T-20, social media users says you are a Real soldier

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *