दो दिन के दौरे पर युगांडा पहुंचे मोदी, भारत ने 1300 करोड़ रुपए के कर्ज की पेशकश की
मोदी रवांडा के दो दिन के दौरे के बाद मंगलवार को युगांडा पहुंच गए हैं। इससे पहले उन्होंने रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच डेयरी, लेदर, कृषि जैसे 8 क्षेत्रों में सहयोग करने पर सहमति बनी। साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी ने रवांडा में भारतीय दूतावास खोलने का ऐलान किया। इसके अलावा, इस अफ्रीकी देश को 20 करोड़ डॉलर (1380 करोड़ रुपए) का कर्ज देने की भी बात कही।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story