अलास्का में हवा में 2 सीप्लेन टकराए; पायलट समेत 5 की मौत, 10 जख्मी
केचिकान (अलास्का). यहां दो विमानों के हवा में टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई। 10 जख्मी हुए और एक व्यक्ति लापता है। दोनों विमान सीप्लेन (पानी में उतरने में सक्षम) थे। दोनों में रॉयल प्रिंसेसक्रूज के यात्री सवार थे। वे यहां पर्यटन के लिए आए थे।उन्हें हवाई सैर कराई जा रही थी।
यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के मुताबिक, कून केव इलाके के पास द हेविलेंड डीएचसी-2 बीवर और द हेविलैंड ऑटर डीसी-3 विमान टकराए। हादसे की वजहपता नहीं चल सकीहै। बीवर में पांच और ऑटर में 11 लोग सवार थे। बीवर में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एटीसी के संपर्क में नहीं थे
एफएए के मुताबिक, दुर्घटना के वक्त दोनों एयरक्राफ्ट एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के संपर्क में नहीं थे। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस बात की जांच कर रहा है। प्रिंसेस क्रूज की तरफ से बताया गया है कि 10 यात्रियों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। एक यात्री लापता है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त घने बादल थे और 14 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।
क्रूज के अफसरों ने यह भी कहा कि हादसे को लेकर हम सदमे मेंहै और मारे गए लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। घायलोंको कंपनी की तरफ से हर मदद दी जाएगी। रॉयल प्रिंसेस शनिवार को वैंकूवर से चला था। इसे 18 मई कोएंकोरेज पहुंचना था।
2015 में केचिकान की पहाड़ियों में एक फ्लोटप्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story