केन ग्रिफिन ने खरीदा अमेरिका का सबसे महंगा घर, 24000 वर्गफीट चौड़े इस पेंटहाउस की कीमत-16,91,34,70,000 रुपए
वीडियो डेस्क. लंदन में सबसे महंगी रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी (सेंट जेम्स पार्क में 200 साल पुराना घर, कीमत 12.2 करोड़ डॉलर) खरीदने के कुछ ही दिनों बाद सिटेडल के संस्थापक और सी केन ग्रिफिन रुके नहीं हैं। उन्होंने अमेरिका के सबसे महंगे घर को खरीद लिया है। ग्रिफिन ने न्यूयार्क के 220 सेंट्रल पार्क साउथ में 23.8 करोड़ डॉलर यानी 16 अरब 91 करोड़ रुपए में पेंट हाउस खरीदा है। कीमत के लिहाज से ये अमेरिका का सबसे महंगा घर है। यह पेंट हाउस 24000 वर्गफीट चौड़ाऔर 1000 फुट ऊंचा है। यहां केन तब रहेंगे, जब वो न्यूयार्क में होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story