Uncategorized

केपटाउन में 24 घंटे में सात महिलाओं समेत 8 लोगों की गोली मारकर हत्या



केपटाउन. दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में 24 घंटे के अंदर आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में 18 से 26 साल की छह महिलाएं हैं। पुलिस के मुताबिक, यह दो गिरोह के बीच गैंगवार है। हत्याओं का मकसद अभी पता नहीं चल सका। किसी को भीगिरफ्तार नहीं किया जा सका।

  1. पुलिस प्रवक्तावेन विक ने कहा, 18 से 26 साल उम्र की छह महिलाओं की शुक्रवार रात को पूर्वी फिलीप्पी शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिछले कुछ सालों से यहां गैंगवार की घटनाएं ज्यादा हुई हैं।

  2. वेन विक के मुताबिक, शनिवार की सुबह हनोवेर पार्क के पास एक 23 साल के युवक और 18 साल की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। यह दोनों सुबह की सैर पर निकले थे। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है। शहर में चारों अलर्ट जारी किया गया है।

  3. प्रवक्ता वेन विक ने कहा कि पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का एक मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। केपटाउन में पिछले कई सालों से गैंगवार की घटनाएं काफी बढ़ी हैं। यहां हर साल गैंगवार में दर्जनों लोगों की हत्याएं कर दी जाती हैं। स्थानीय प्रशासन ने सरकार से आर्मी की तैनाती की मांग की है।

  4. हाल ही में पुलिस मंत्री भेकी सेले ने केपटाउन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने गैंगवार से पीड़ित समुदाय को संबोधित किया था। पुलिस के मुताबिक, इस दौरे के बाद से हिंसा की घटनाएं ज्यादा बढ़ी हैं।

  5. पिछले साल के अंत में राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने आपराधिक गैंग से निपटने के लिए एक एंटी-गैंग यूनिट लॉन्च की थी। इसका ज्यादा कुछ असर नहीं दिखा। हालांकि इस साल के शुरुआत से हिंसा की घटनाओं में पिछले साल के मुताबिक थोड़ी कमी देखी गई।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      फाइल फोटो।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *