Uncategorized

ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मजाक में कहा- अमेरिकी चुनाव में दखल ना देना



ओसाका. जी-20 समिट के दौरान शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद दोनों नेता मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरानट्रम्प से रूस के अमेरिकी चुनाव में दखल पर सवाल किया गया। इस पर ट्रम्प ने मजाकिया लहजे में पुतिन से कहा- अमेरिका के चुनाव में दखल ना देना।

  1. ट्रम्प ने समिट से इतर पुतिन से मुलाकात भी की। ट्रम्प ने कहा- पुतिन के साथ मेरे रिश्ते बहुत अच्छे हैं। इस रिश्ते से कई सकारात्मक चीजें सामने आने वाली हैं।

  2. ट्रम्प ने बताया- हमारे पास चर्चा के लिए कई मुद्दे हैं। इसमें व्यापार और सुरक्षा से संबंधित मामले हैं। यह बेहद सकारात्मक है। उनके साथ मेरी बातचीत बहुत अच्छी रही। मगर मैंने उनसे क्या कहा? इससे आपको कोई मतलब नहीं होना चाहिए।

  3. डेमोक्रेट्स ने ट्रम्प की जीत सुनिश्चित करने के लिए मॉस्को पर अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर कई बार प्रदर्शन भी हुए थे।

  4. सीनियर काउंसलर रॉबर्ट मुलर ने इस पर448 पेज की रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें कहा गया कि रूसी सेना के अधिकारियों ने डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की थी।

  5. रिपोर्ट के मुताबिक-मुलर की इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने के बाद ट्रम्प ने पुतिन को फोन किया था। दिसंबर 2018 में अर्जेंटीना में हुई जी-20 समिट के दौरान दोनों के बीच बातचीत होनीथी। मगर ट्रम्प ने मना कर दिया था।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      G-20 Summit: US President Donald Trump jokingly warns Putin, Do not meddle in US elections

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *