Uncategorized

रूस के नजदीक दो जहाजों में आग लगी, 14 की मौत; दोनों जहाजों पर थे 15 भारतीय



मॉस्को.क्रीमिया को रूस से अलग करने वालेसमुद्री इलाके कर्च में दो जहाजों में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। रूस की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिककईलापता हैं।रूसी गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं। दोनों जहाजों पर 15 भारतीय थे। दोनों जहाजों पर तंजानिया का झंडा लगा था। एक जहाज में लिक्विवाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) थी, जबकि दूसरा टैंकर था। गैस ट्रांसफर करते वक्त हादसा हो गया।

  1. रूस की न्यूज एजेंसी तास का कहना है कि एक जहाज कैंडी में चालक दल के 17 सदस्य सवार थे। इनमें 9 तुर्की और 8 भारतीय मूल के लोग थे।दूसरे जहाज मेस्ट्रो में 15 क्रू मेंबर थे। इसमें तुर्की और भारत के 7-7 लोग थे। एक इंटर्न लीबिया से था।

  2. रशियन टेलीविजन नेटवर्क के हवाले से एजेंसी ने बताया कि ईंधन की अदला-बदली के दौरान तेज धमाका हुआ और आग दोनों जहाजों में फैल गई। करीब 35 लोग अपनी जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए। इनमें से 12 को बचा लिया गया।

  3. रणनीतिक तौर पर कर्च स्ट्रेट रूस, यूक्रेन दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। रूस से क्रीमिया जाने के लिए भी इस रास्ते का इस्तेमाल होता है। रूस ने कर्च स्ट्रेट पर एक ब्रिज बनाया था, जिसे पिछले साल मई में शुरू किया गया था।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Ships with Indian, Turkish crews catch fire in Kerch Strait, 11 dead

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *