Uncategorized

वर्कप्लेस में हाई हील न पहनने को लेकर जापान में 19 हजार महिलाओं ने याचिका दायर की



टोक्यो.जापान में वर्कप्लेस पर हाई हील पहनना अनिवार्य है। वे यहां पुरुषों की तरह फ्लैट शू नहीं पहन सकती। हाई हील पहनना यहां महिलाओं के ड्रेस कोड में शामिल है, लेकिन अब नियम को बदलने के लिए कोर्ट में 19 हजार महिलाओं ने याचिका दायर की है। शुरुआत 32 वर्षीयजापान की अभिनेत्री युमी इशिकावा ने की। इसी से जुड़ा इशिकावा ने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा, ‘‘हाई हील पहनने का नियम उन महिलाओं के लिए बनाथा, जो फ्यूनरल पार्लर (जहां मुर्दे को ताबूत में रखनेसे पहले तैयार किया जाता है) में काम करती थी।’’

इस मुद्दे परट्वीट वायरल हो गया। इसे करीब 30 हजार लोगों शेयर किया।बता दें, 2015 में लंदन की एक रेशेप्निस्ट ने हाई हील पहनकर ऑफिस आने से मना कर दिया था। इसके बाद कंपनी ने उसे घर भेज दिया था। इतना हीं नहीं उसे वेतन भी नहीं दिया था।

मीटू की तर्ज पर कुटू अभियान शुरू
जापान की क्योडो न्यूज के अनुसार, हाई हील के विरोध में यहां एक अभियान चलायाहै। इसे #कुटू कहा गया। जापानी भाषा में कुत्सू का मतलब जूता होता है। कुत्सु का कु और मीटू का टू जोड़कर इस अभियान का नाम ‘हैशटैग कुटू’ रखा।#मीटू अभियान दुनियाभर में यौन शोषण के खिलाफ मुखर होती महिलाओं की आवाज बना था। इसमें महिलाओं ने अपने खिलाफ हुई ज्यादतीको दुनिया के सामने रखा था। सेलेब्रेटीज से शुरू हुआ यह अभियान आम महिलाओं की भी आवाज बना।

लाेगों की सोच बदलेगा अभियान
अभियान में शामिल होगों को कहना है कि ऑफिस में हाई हील तब पहनेजब अनिवार्य शर्त हो। जॉब ज्वाइनिंग केसमय इसके बारे में नियम बने। इशिकावा कहती हैं, मुझे उम्मीद है, यह अभियान समाज और कानून कायदों में बदलाव लाएगा। यदि कोई महिला वर्कप्लेस पर हाई हील की जगह फ्लैट शू पहनती है, तो वह अव्यवहारिक और अशिष्ट नहीं समझी जाएगी। इशिकावा इस मामले में मंत्रालय के अधिकारियों से भी मिली। उन्होंने भीयाचिका पर सहानुभूति जताई है।

पहले भी ड्रेस कोड का विरोध हुआ
इशिकावा ने कहा कि यह पहली बार नहीं हो रहा, जब ऑफिस मेंहाई हील पहनने के नियम को बदलने के लिए अभियान चला हो। इससे पहले फाइनेंस कंपनी पीडब्ल्यूसी में हाई हील पहनने के नियम काविरोध हो चुका है। कंपनी की कर्मचारी निकोला थोर्प ने ब्रिटेन ड्रेस कोड कानूनों का पालन करने से इनकार कर दिया था। निकोला ने कंपनी कीअस्थायी सदस्यता ली थी।

हाई हील से चोट लगने का खतरा ज्यादा
पीडब्ल्यूसी मामले को मीडिया में सुर्खियां मिलने के बाद आउट सोर्सिंग फर्म पोर्टिको ने घोषणा की थी कि महिला सहकर्मी सादे जूते पहन सकती हैं। 2017 में कनाड़ा में भी महिलाओं के लिए हाई हील पहनने का नियम खत्म हो गया। ब्रिटिश कोलंबिया की सरकार ने कहा, ऊंची एड़ी की हील पहनने पर गिरने-फिसलने की अशंका रहती है। इससे शारीरिक चोट लगने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

पुरुषों ने कहा- हमें भी क्लीन शेव रखने से आजादीचाहिए

अभियान में लोगों ने कई दिलचस्प सुझाव भी दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘यह केवल महिलाओं की नहीं बल्कि सामाजिक समस्या है।’ एक यूजर ने लिखा कि अभियान का हम समर्थन करते हैं, बशर्ते पुरुषों को भी क्लीन शेव से मुक्ति मिलनी चाहिए। जापान में सरकारी कर्मचारियों के लिए दफ्तर में क्लीन शेव रखना अनिवार्य है। एक यूजर ने कहा- ‘महिलाएं हाई हील पहनना ही बंद कर दें।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


अभिनेत्री युमी इशिकावा।


प्रतीकात्मक।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *