Uncategorized

सऊदी अरामको को दुनिया में सबसे ज्यादा 111 अरब डॉलर का मुनाफा, एपल से 46% अधिक



दुबई. दुनिया की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी सऊदी अरामको दुनिया की सबसे ज्यादा मुनाफे वाली कंपनी भी बन गई है। रेटिंग एजेंसी मूडीज के मुताबिक सऊदी अरामको ने पिछले साल 111 अरब डॉलर (7.66 लाख करोड़ रुपए) का मुनाफा कमाया। यह एपल के 59.53 अरब डॉलर के प्रॉफिट से 46% ज्यादा है।

  1. सऊदी अरामको का मुनाफा जे पी मॉर्गन चेज, अल्फाबेट, फेसबुक और एक्सॉन मोबिल के कुल प्रॉफिट से भी ज्यादा है। 2018 में इन सभी कंपनियों का कुल मुनाफा जोड़ा जाए तो 106 अरब डॉलर होता है। जे पी अमेरिका की प्रमुख बैंकों में से एक है। एक्सॉन मोबिल अमेरिका की सबसे बड़ी तेल कंपनी है। उसे पिछले साल 20.8 अरब डॉलर का प्रॉफिट हुआ था।

  2. सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने पहली बार वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। 2018 में अरामको का रेवेन्यू 355.9 अरब डॉलर रहा। दिसंबर 2018 के आखिर तक कंपनी के पास 48.8 अरब डॉलर का कैश था। यह 27 अरब डॉलर के कर्ज के मुकाबले काफी ज्यादा है। 2017 के मुकाबले 2018 में तेल की औसत कीमतों में 31% इजाफे की वजह से अरामको को फायदा हुआ।

  3. अरामको बॉन्ड बिक्री के जरिए 10 अरब डॉलर जुटाना चाहती है। इस नजरिए से ही उसने पहली बार वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। इस रकम का इस्तेमाल सऊदी अरब की पेट्रोकेमिकल्स कंपनी सऊदी बेसिक इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन में 70% शेयर खरीदने के लिए किया जाएगा। 69.1 अरब डॉलर में यह हिस्सेदारीखरीदी जाएगी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      प्रतीकात्मक तस्वीर।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *