Uncategorized

होमवर्क करना अच्छा नहीं लगता था, 8000 रु. में रोबोट खरीदकर उसे ही यह काम सिखाया



हॉन्गकॉन्ग. दुनिया में शायद ही कोई बच्चा होगा, जिसे रोज होमवर्क करना अच्छा लगता होगा। एक किशोरीने होमवर्क करने का एक नया तरीका निकाला। यह लड़की एक रोबोट से अपना होमवर्क करवाने लगी। चीन की सोशल मीडिया पर लड़की की जमकर तारीफ हो रही है। साथ ही लोग उससे यह रोबोट मांग रहे हैं।

  1. कियानजियांग ईवनिंग न्यूज के मुताबिक, लड़की को होमवर्क करने में परेशानी होती थी। वह 120 डॉलर (करीब 8500 रुपए) में एक रोबोट खरीदकर ले आई। यह पैसे उसे नए साल पर तोहफे में मिलेथे। यह रोबोट किसी की भी हैंडराइटिंग कॉपी कर सकता था। लड़की ने खुद होमवर्क करने की बजायकई बार इस रोबोट सेचीनी में काम कराया।

  2. चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर इस रोबोट की काफी मांग हो रही है। लोग रोबोट के होमवर्क करने से काफी प्रभावित हैं। एक यूजर ने लिखा, “इंसान और अन्य जानवरों में यही फर्क है कि इंसान को पता है कि वह उपकरणों के जरिए भी काम पूरा कर सकता है। इस लड़की को पता है कि काम कैसे करना है।”

  3. चीनी भाषा एक चित्रात्मक लिपि है। इसमें करीब 800 शब्द हैं। इतने अधिक शब्द याद रखना आसान नहीं होता। इसके बाद का चरण है कि इसे लिखा कैसे जाए। चीन में छात्रों के साथ एक समस्या यह भी है कि उन्हें हर चैप्टर की पूरी कॉपी लिखकर लाने को भी कहा जाता है।

  4. लड़की ने दो दिन में कई चैप्टर कॉपी कर लिए। उसकी मां को भी भरोसा नहीं था कि उनकी बेटी इतनी जल्द इतना होमवर्क कर पाएगी। बाद मेंमां को लड़की के कमरे की सफाई के दौरान रोबोट मिला और उन्हें पूरी कहानी समझ में आ गई। लड़की को मार भी पड़ी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      China Girl Make Robot to do Her Homework

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *