129 साल में 19वीं बार बदलेगा एफिल टावर का रंग, पेटिंग में ढाई हजार करोड़ रु. होंगे खर्च
पेरिस के एफिल टॉवर के 129 साल के इतिहास में 19वीं बार इसका रंग बदला जाएगा। टॉवर की चमक कुछ फीकी पड़ गई है, इसलिए इसे पूरा पेंट किया जाएगा। काम अक्टूबर में शुरू होगा, पर तैयारी अभी से शुरू हो गई है। पेरिस सिटी प्रशासन और फ्रांस सरकार ने टॉवर को लाल रंग में रंगने की योजना बनाई है। 1889 में जब एफिल टॉवर बना था, तो इसका रंग लाल ही रखा गया था। अब उस इतिहास को ताजा करने के लिए इसे फिर से लाल रंग में रंगा जाएगा। अभी एफिल टॉवर का रंग हल्का भूरा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story