19वीं बार बदलेगा फ्रांस के एफिल टॉवर का रंग, 60 हजार किलो पेंट से 3 साल में पूरी होगी पुताई
फ्रांस के मशहूर एफिल टॉवर के 129 साल के इतिहास में 19वीं बार इसका रंग बदला जाएगा। इसमें तीन साल का समय लगेगा। टॉवर की चमक को बनाए रखने के लिए 60 हजार किलो लाल पेंट की जरुरत पड़ेगी। इसके लिए 2.4 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। टॉवर की पुताई करने का काम अक्टूबर में शुरू होगा। बता दें कि एफिल टॉवर 1889 में बना था, तब इसका रंग लाल ही था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story