Uncategorized

6 वर्गमीटर के प्लाईवुड कैप्सूल से अटलांटिक महासागर पार करेंगे 71 साल के सेविन



पेरिस. फ्रांस के ज्यां-याक सेविन (71) महज 6 वर्गमीटर के बैरल (कैप्सूल) से अटलांटिक महासागर पार करने के लिए निकल पड़े हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे 3 महीने में अटलांटिक पार कर कैरेबियन आइलैंड पहुंच जाएंगे। बैरल चलाने के लिए ज्यां समुद्री जलधाराओं की मदद लेंगे।

  1. ज्यां इसी हफ्ते स्पेन के कनारी द्वीप के अल हिएरो से रवाना हुए। उनके बैरल में स्लीपिंग बंक समेत एक छोटा किचन और स्टोर रूम भी है। ज्यां फेसबुक पर यात्रा के अपडेट्स दे रहे हैं। उनका ताजा मैसेज है- बैरल अभी तक अच्छी है।

  2. एक न्यूज एजेंसी को टेलीफोन पर दिए इंटरव्यू में ज्यां ने कहा- मौसम अच्छा है। मैं 2 से 3 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रहा हूं। मुझे बताया गया है कि रविवार तक हवाएं मदद करेंगी।

  3. ज्यां एक मिलिट्री पैराट्रूपर थे। वे अफ्रीका के एक नेशनल पार्क में रेंजर और पायलट भी रह चुके हैं। उनका कैप्सूल रेजिन कोटेड प्लाईवुड से बना है। उनका मानना है कि 4500 किमी की दूरी तय करने में समुद्री जलधाराएं मदद करेंगी।

  4. कैप्सूल 3 मीटर लंबा और 2.1 मीटर चौड़ा है। इसमें 6 वर्गमीटर का लिविंग स्पेस है। इसमें एक खिड़कीनुमा छेद भी है, जिससे ज्यां तैरती हुई मछलियों को देख सकेंगे। बैरल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह तेज हवाओं और व्हेल के हमले से सुरक्षित रहे। ऊर्जा के लिए सौर पैनल और जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है।

  5. ज्यां की यात्रा पर 68 हजार डॉलर (करीब 50 लाख रुपए) का खर्च आएगा। ज्यादातर रकम उन्होंने चंदे से जुटाई है। ज्यां की यात्रा कहां खत्म होगी, इस पर वे कहते हैं- मैं बारबाडोस पहुंच सकता हूं, वह जगह शायद फ्रेंच द्वीप मार्तीनीक या ग्वादोलोप भी हो सकती है।

  6. ज्यां अपने कैप्सूल में ही न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। 14 जनवरी को वे 72वां जन्मदिन मनाएंगे। न्यू ईयर के लिए उन्होंने व्हाइट और जन्मदिन के लिए रेड वाइन रखी है। जलधाराओं के अध्ययन के लिए वे समुद्र में ओशिनोग्राफर्स के लिए मार्कर्स भी छोड़ते जाएंगे।

  7. ज्यां के मुताबिक- मैंने याट में कई साल गुजारे और अटलांटिक को कई बार पार किया। मेरे अंदर एक स्पोर्ट्समैन जिंदा है। अपने रिटायरमेंट को मैं चुनौतियां का सामना करते हुए बिताना चाहता हूं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      ज्यां-याक सेविन पैराट्रूपर और पायलट रह चुके हैं।


      4500 किमी की यात्रा कर ज्यां कैरेबियन द्वीपसमूह पहुंचेंगे।


      ज्यां के बैरल में किचन और स्टोर रूम भी है।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *