850 साल पुराने नोट्रे डेम कैथेड्रल में आग, राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा- पुनर्निर्माण के लिए दुनियाभर से जुटाएंगे फंड
पेरिस. फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित नोट्रेडम कैथेड्रल में सोमवार को आग लग गई। इससे कैथेड्रल का शिखर पूरी तरह जल गया। हालांकि, 850 साल पुरानी इस इमारत का मूल ढांचा अभी सही सलामत है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। कैथेड्रल के दो बेल टॉवर भी सुरक्षित हैं। हालांकि, इमारत के अंदर आर्टवर्क को कितना नुकसान हुआ यह अभी साफ नहीं है।
पुनर्निर्माण के लिएअंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी फंडरेजिंग
बताया जा रहा है कि कैथेड्रल के पत्थरों में क्रैक आने के बाद इसका रेनोवेशन किया जा रहा था। अधिकारी आग लगने की घटना को रेनोवेशन से ही जोड़कर देख रहे हैं। पेरिस प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने इस मामले में जांच बिठा दी है।फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भीअपनी सारी बैठकें रद्द कर दीं।उन्होंनेफ्रांस के इतिहास में अहम स्थान रखने वालेइसस्थलपर आग की घटना कोदुखद बताया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दमकलकर्मियों ने कैथेड्रल को और ज्यादा बुरी स्थिति में पहुंचने से बचा लिया। मैक्रों ने कैथेड्रलके पुनर्निर्माण केलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंड जुटाने का भी वादा किया।
आग पकड़ते ही मिनटों में गिर गई कैथेड्रल की छत
कैथेड्रल में आग स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे भड़की। कुछ ही मिनटों में इमारत की छत इसकी चपेट में आ गई। इससे लकड़ी का बना पूरा शिखर तबाह हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे शहर से दिख रही थीं। आग बुझाने के लिए करीब 500 दमकलकर्मी लगाए गए। कैथेड्रल पर हेलीकॉप्टर से भी पानी डाला गया। करीब चार घंटे बाद दमकल प्रमुख जॉन क्लॉड गाले ने बताया कि मुख्य इमारत को तबाही से बचा लिया गया है।
850 साल पुराना है नोट्रे डेम कैथेड्रल
नोट्रे डेम का निर्माण 1160 से शुरू हुआ था, जो कि 1260 तक चला। फ्रेंच गॉथिक आर्किटेक्ट का यह नायाब नमूना 69 मीटर ऊंचा है। इसके शिखर तक पहुंचने के लिए 387 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है। यहां नेपोलियन बोनापार्ट का राज्याभिषेक किया गया था। हर साल इसे देखने 1.2 करोड़ लोग आते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story