Uncategorized

शरणार्थी समस्या दिखाने के लिए आर्टिस्ट ने एफिल टॉवर के नीचे 2000 फीट लंबा म्यूरल बनाया

पेरिस. कला के देश के तौर पर जाने वाले फ्रांस में शरणार्थियों की समस्या दिखाने के लिए एक आर्टिस्ट ने एफिल टावर के नीचे करीब 2000 फीट लंबा भित्ति चित्र (म्यूरल) बनाया है। आर्टिस्ट गिलॉम लेगरोस ने हरे मैदान पर बने इस म्यूरल में हाथ से हाथ मिलते दिखाए हैं, जो लोगों के साथ आने का संकेत है। खास बात यह है कि इस चित्र के संदेश को पर्यटन के लिए पेरिस आए लोग एफिल टॉवर की छत से आसानी से देख सकते हैं।

लेगरोस ने इस आर्ट को चैरिटी संस्था एसओएस के प्रति आदर के तौर पर बनाया है। यह मानवतावादी संस्था भूमध्यसागर में फंसे डूबते अप्रवासियों को बचाने का काम करती है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्र के मार्ग से एक देश से दूसरे देश जाने की कोशिश में पिछले साल हर दिन करीब 6 रिफ्यूजी मारे गए थे।

खुद नष्ट हो जाएगी म्यूरल आर्ट
लेगरोस का यह आर्ट पीस बायोडिग्रेडेबल हैयानी यह अपने आप हरे मैदान में मिल जाएगा और लोग आसानी से इस म्यूरल के ऊपर से आ जा सकेंगे। इस आर्टपीस का अनावरण हाल ही में पेरिस के मेयर एन हिडाल्गो ने किया था। इसी के साथ लेगरोस को तीन साल का एक प्रोजेक्ट भी सौंपा गया है, जिसके तहत वे लंदन, बर्लिन और नैरोबी में भी ऐसे भित्ति चित्र बनाएंगे। गिलॉम के मुताबिक, यह लोगों को साथ जुड़ने का संदेश है। ऐसे समय जब ज्यादातर लोग खुद के प्रति ही सोचने लगे हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

France: Artist creates 2000 feet long mural in bottom of Eiffel Tower to address migrant’s problem

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *