Uncategorized

ट्रम्प आज से राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे, कहा- विपक्ष को फेक न्यूज मीडिया का ही सहारा



वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मंगलवार से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत फ्लोरिडा के ओरलैंडो से करने जा रहे हैं। उन्होंने 31 मई को ट्वीट करके कहा था- उनका अभियान रिकॉर्ड बुक में शुमार हो सकता है। सोमवार को उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अमेरिका बेहतरीन स्थिति में है,यह और ज्यादा समृद्धि हासिल करेगा।मीडिया रिपोर्ट्स में ट्रम्प डेमोक्रेट उम्मीदवारों से पीछे चल रहे हैं। इस पर ट्रम्प ने कहा- फेक न्यूज मीडिया ही विपक्षियों का सहारा है।

ट्रम्प ने वोटर्स को चेतावनी भी जारी की
सूत्रों का कहना है कि ट्रम्प मीडिया रिपोर्ट्स की परवाह करते नहीं दिख रहे हैं, लेकिन भीतर से ऐसा नहीं है। सर्वे की रिपोर्ट्स उन्हें परेशान कर रही है। उधर, शनिवार को ट्रम्प ने लोगों को चेतावनी जारी करते हुए ट्वीट किया कि अगर वे दोबारा राष्ट्रपति नहीं बनते हैं तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पटरी से उतर जाएगी। ट्रम्प का नारा है- उनको वोट देने का मतलब अमेरिका और समाजवाद को सशक्त बनाना है। ट्रम्प विपक्षी डेमोक्रेट उम्मीदवारों पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जो बिडेन को उन्होंने स्लीपी जो का नाम दिया है तो सांसद बर्नी सेंडर्स को वे क्रेजी बर्नी कहकर बुलाते हैं।

समारोह को भव्य बनाने की तैयारी
अपने चुनाव अभियान की पहली रैली को भव्य बनाने में ट्रम्प कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया- फर्स्ट लेडी मेलानिया के अलावा उप राष्ट्रपति माइक पेंस और सेकंड लेडी करेन पेंस के साथ वे अपना अभियान शुरू करेंगे। फ्लोरिडा के एमवे सेंटर में रैली करने की उनकी योजना है। यहां 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

ट्रम्प का अनुमान है कि रैली में बड़ी तादाद में लोग शिरकत करेंगे, उनकी सुविधा के लिए एमवे सेंटर के बाहर बड़ी-बड़ी मूवी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। लोगों के मनोरंजन के लिए रैली स्थल पर 45 फेस्ट का आयोजन भी होगा। लाइव म्यूजिक के साथ खाने का इंतजाम भी राष्ट्रपति की तरफ से किया जा रहा है। ट्रम्प के विरोधियों के भी रैली स्थल पर जुटने की खबर है। सूत्रों का कहना है कि विरोधी बेबी ट्रम्प बेलून के जरिए उनका मजाक उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

बिडेन से मुकाबले में ट्रम्प काफी पीछे
सर्वे रिपोर्ट कहती हैं कि कई प्रांतों में ट्रम्प अपने विरोधियों से पीछे चल रहे हैं। विस्कॉन्सिन, पेंसिलवेनिया, फ्लोरिडा, मिशिगन जैसे प्रांतों में 2016 में ट्रम्प ने हिलेरी क्लिंटन को शिकस्त दी थी। अभी वे यहां डेमोक्रेट जो बिडेन से काफी पीछे दिखाई दे रहे हैं। पिछले हफ्तेएक पोल में बताया गया कि ट्रम्प के मुकाबले बिडेन को 53% और सेंडर्स को 51% वोट मिलने के आसार हैं। यहां तक कि ट्रम्प के पसंदीदा केबल नेटवर्क फॉक्स न्यूज का अनुमान है कि उनके और बिडेन के बीच 49-39 का अंतर रहने वाला है। सूत्रों का कहना है कि डेमोक्रेट अगर उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाते हैं तो यह अंतर और ज्यादा भी हो सकता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


डोनाल्ड ट्रम्प।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *