हिमस्खलन के बाद 40 मिनट बर्फ में दबा रहा 12 साल का बच्चा, जिंदा बचा
पेरिस. फ्रांस केबोर्ज सेंट मॉरिस में आल्प्स पर्वत माला पर हिमस्खलन के दौरान 12 साल के बच्चे को जीवित बचा लिया गया। बच्चा करीब 40 मिनट तक बर्फ में दबा था। इसके बावजूद वह सुरक्षित बच गया, उसे कोई चोट नहीं आई। बचाव दल ने इस घटना को चमत्कार बताया है, क्योंकि बर्फ में दबने के 15 मिनट बाद ही बचने की उम्मीदें कम होती जाती हैं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस के बाद हमें एक और तोहफा मिल गया।
पुलिस के मुताबिक, ला प्लाग्ने स्की रिसॉर्ट पर पर 7 लोगों का ग्रुप स्कीइंग के लिए गया था। इसमें 12 साल का बच्चा भी शामिल था।
हिमस्खलन के दौरान बच्चा नीचे जाने लगा। एक बड़ा बर्फ का टुकड़ा गिरने पर वह उसके नीचे दब गया। बाकी सभी साथी सुरक्षित बच गए।
पुलिस ने बताया कि हिमस्खलन के दौरान बच्चा करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया था। घटना 2400 मीटर की ऊंचाई पर हुई। बचाव दल हेलिकॉप्टर के जरिए यहां पहुंचा।
बच्चे की जैकेट में एवलॉन्च डिटेक्टर नहीं लगा हुआ था। इसके बाद स्निफर डॉग की मदद से उसे खोजा गया।
पुलिस ने बताया कि बर्फ में हवा के रास्ते बंद ना होना भी बच्चे के बचने की वजह हो सकती है। बच्चा अभी स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story