Uncategorized

अक्षय सबसे ज्यादा कमाई वाले 100 सेलेब्रिटी में अकेले भारतीय, सलमान लिस्ट से बाहर



मुंबई. फोर्ब्स की दुनिया के 100 सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलेब्रिटी की लिस्ट में इस साल भारत से सिर्फ अक्षय कुमार (51) का नाम है। 2019 की हाइएस्ट पेड सेलेब्रिटी लिस्ट में अक्षय का 33वां नंबर है। उनकी कमाई 6.5 करोड़ डॉलर (444 करोड़ रुपए) है। पिछले एक साल में उन्होंने एक फिल्म के लिए 34 करोड़ रुपए से 68 करोड़ रुपए तक लिए। 2018 की लिस्ट में अक्षय 270 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 76वें नंबर पर थे।

  1. सलमान खान इस बार लिस्ट से बाहर हो गए हैं। पिछले साल 3.77 करोड़ डॉलर (257 करोड़ रुपए) की कमाई के साथ उनका 82वां नंबर था। शाहरुख पिछले साल ही बाहर हो गए थे। 2017 की लिस्ट में उनका 65वां नंबर था।

  2. 2019 की हाइएस्ट पेड सेलेब्रिटी लिस्ट में अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट टॉप पर हैं। पिछले एक साल में उन्होंने 18.5 करोड़ डॉलर (1263 करोड़ रुपए) की कमाई की। दूसरे नंबर पर काइलीकॉस्मेटिक्स की काइली जेनर हैं। उन्होंने बीते एक साल में 17 करोड़ डॉलर (1161 करोड़ रुपए) कमाए।

  3. सबसे ज्यादा कमाई वाले टॉप-10 सेलेब्रिटी

    सेलेब्रिटीकमाई (रुपए करोड़)
    टेलर स्विफ्ट, सिंगर (यूएस)1263
    काइली जेनर, बिजनेस वूमन (यूएस)1161
    कान्ये वेस्ट, म्यूजिशियन (यूएस)1024
    लियोनेल मेसी, फुटबॉलर (स्पेन)867
    एड शीरन, म्यूजिशियन (यूके)751
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो, फुटबॉलर (इटली)744
    नेमार, फुटबॉलर (ब्राजील)717
    द ईगल्स, म्यूजिशियन (यूएस)683
    डॉ. फिल मैकग्रा, टीवी सेलेब्रिटी (यूएस)649
    केनेलो अलवरेज, बॉक्सर (यूएस)642
    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      अक्षय कुमार।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *