Uncategorized

अपराध कम करने के लिए नए प्रेसिडेंट ने गन कानून में ढील काप्रस्ताव रखा था, लोगों ने प्रशिक्षण लेना शुरू किया



रियो डि जेनेरियो. ब्राजील में दक्षिणपंथी नेता जायर बोल्सोनारो राष्ट्रपतिनिर्वाचित (प्रेसिडेंट इलेक्ट) हुए हैं। प्रचार के दौरान बोल्सोनारो ने अपराधसे निपटने के लिए देश के गन कानून में बदलाव की बात कही थी। इसकोदेखते हुए लोगों ने हथियार का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है। बोल्सोनारोका मानना है कि सामान्य (सभ्य) लोगों को बंदूक लेने में सहूलियतमिलना अपराध कम करने में कारगर साबित होगा।

ब्राजील के कई लोग मानकर चल रहे हैं कि बोल्सोनारो गन कानून मेंबदलाव करेंगे। हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेने जा रहे एक व्यक्ति रूबेनओर्टेगा और उनकी पत्नी नतालिया का कहना है कि हमारे पास ज्यादा पैसेनहीं हैं, लिहाजा हम गन खरीद नहीं सकते। लेकिन हथियार सीखना शुरूकर दिया है। हम इंतजार नहीं कर सकते।

Brazil

ब्राजील में भी काफी ज्यादा है अपराध का स्तर
ब्राजीलियन फोरम ऑन पब्लिक सेफ्टी के मुताबिक, पिछले साल देश मेंरोजाना 175 नरसंहार हुए। इसी को देखते हुए बोल्सोरानो ने पुलिस कोअपराधियों पर नकेल कसने के लिए ज्यादा अधिकार देने की वकालत कीथी। चुनाव जीतने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में बोल्सोरानो ने कहा- इसबात को बदलने की जरूरत है कि हथियार कम होने से हम देश को बेहतरबनाएंगे। सख्त नियमों के बावजूद देश में क्रिमिनल्स के पास बंदूकें तोपहुंच ही रही हैं।

2003 में आया था कानून
ब्राजील की संसद ने 2003 में डिसआर्मामेंट स्टेट्यूट कानून पास कियाथा। इसके मुताबिक- बंदूक का लाइसेंस हासिल करने के लिए किसी भीव्यक्ति को कम से कम 25 साल का होना चाहिए। उसका कोई आपराधिकरिकॉर्ड न होने के साथ, जॉब का आइडेंटिटी कार्ड और खुद का मकानहोना चाहिए। साथ ही व्यक्ति को साइकोलॉजिकल टेस्ट और ट्रेनिंग लियाहुआ होना चाहिए।

लोगों को दो अन्य विकल्प भी दिए गए। उन्हें आत्मसुरक्षा के लिए बंदूकलेने पर लाइसेंस दिया जा सकता है, जिसे वे घर या काम की जगह रखसकते हैं। खेल में इस्तेमाल होने वाले हथियार को दस्तावेजों के साथ कहींभी ले जाया सकता है। आत्मसुरक्षा में हथियार इस्तेमाल करने पर व्यक्तिको बताना होगा कि उसे इसकी जरूरत क्यों पड़ी।

4 साल में हत्या की दर नीचे आई
ब्राजील में कानून पास होने के बाद हत्या की दर में 12% की गिरावट आईहै। हालांकि नरसंहार की घटनाएं बढ़ीं। 2017 में एक लाख लोगों पर 30.8लोग मारे गए। जबकि 2015 में एक लाख लोगों पर केवल 5 लोगों कीहत्या हुई। ब्राजील में अब लीगल हथियारों की बिक्री बढ़ी है। 2004 में जहां5159 बंदूकें रजिस्टर्ड हुईं, वहीं 2017 में 42 हजार 387 गन बिकीं।

बोल्सोनारो गन रेग्युलेशन में छूट देने का वादा कर चुके हैं। वह यह भी कहचुके हैं कि पुलिस को गोली मारने की ज्यादा छूट होगी। हालांकि एक्सपर्ट्सका कहना है कि गन कल्चर देश में हिंसा को और बढ़ाएगा। पुलिस केगोली चलाने को कम करने की जरूरत है, न कि उसे प्रोत्साहित करने की।ब्राजील पुलिस ने 2017 में 5144 लोगों को मारा था, 2016 की तुलना मेंयह 20 गुना ज्यादा है।

अलग-अलग राय
गन कल्चर पर कई लोगों की अपनी-अपनी राय है। सुरक्षा मसलों केजानकार इवान मार्केज का कहना है कि लीगल हथियार भी मौतों केजिम्मेदार होते हैं फिर वह चाहे दुर्घटनावश हों या घरेलू झगड़े के चलते।एक अन्य एक्सपर्ट इलोना जाबो के मुताबिक- शोध बताते हैं कि ज्यादाहथियार ज्यादा मौतों की वजह बने हैं। लोगों तक ज्यादा हथियार पहुंचानाकोई अपराध कम करने का समाधान नहीं है।

पेशे से वकील लुसियाना बर का कहना है कि बंदूक की नोंक पर छह बारउनके साथ लूट हुई। पहली बार तब, जब वे 15 साल की थीं। कुछ सालपहले कुछ हथियारबंद बदमाशों ने उनके 5 साल के बेटे समेत अगवा करलिया। उन्हें तभी छोड़ा जब लुसियाना ने उन्हें एटीएम से पैसे निकालकरदिए। उनके मुताबिक- लोगों को हथियार दिया जाना भी उनकी मदद नहींकर सकता। इसके खतरे ज्यादा हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Brazil New Leader Wants to Ease Gun Law


जायर बोल्सोनारो ने हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *