Uncategorized

अपहरणकर्ता को पुलिस ने गोली मारी, सभी 16 बंधकों को सुरक्षित बचाया गया



रियो डी जेनेरियो. ब्राजील के रियो डी जेनेरियो प्रांत में बस को अपने कब्जे में करने वाले एक बंदूकधारी व्यक्ति को पुलिस ने मंगलवार को गोली मार दी।सभी 16 बंधकों को सुरक्षित बचा लिया। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है। बंदूकधारी व्यक्ति ने इस बस को रियो डी जेनेरियो और पड़ोसी शहर नितेरोई को जोड़ने वाले पुल पर अपने कब्जे में कर लिया था।

इससे पहले, पुलिस ने अपहरणकर्तासे बंधकों को रिहा करने को लेकर कई बार बातचीत की। उसने छह बंधकों को रिहा भी किया। इस दौरान बस को सेना और स्निपर्स ने चारों ओर से घेर लिया था। घटनास्थल पर पांच एम्बुलेंस को भी तैनात रखा गया था। बंदूकधारी व्यक्ति ने सफेद रंग का शर्ट और गहरे रंग का ट्राउजर पहन रखा था। उसने बस में आग लगाने की धमकी दी थी।हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी कोई मांग थी या इसके पीछे क्या कारण था?

इससे पहले भी रियो में ऐसी घटना हो चुकी है
रियो में यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। इससे पहले 2000 में एक व्यक्ति ने एक यात्री बस को बंदूक की नोंक पर जब्त कर लिया था। घंटों बंधक बनाये रखने के बाद 174 लोगों को रिहा कर दिया था। इसमें अपहरणकर्ता और एक बंधक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


रियो डी जेनेरियो में हाईजैक किए गए बस का दृश्य

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *