Uncategorized

अमेरिका में फूड फेस्टिवल में गोलीबारी में 4 की मौत, फ्रांस में भी फायरिंग में तीन की जान गई



वॉशिंगटन/पेरिस.अमेरिका के कैलिफोर्निया में रविवार को एक फूड फेस्टिवल में खुलेआम गोलाबारी की गई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, 11जख्मी हो गए। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया।वहीं, दक्षिणी फ्रांस में भी एक गोलीबारी की घटना में 3 लोगों की जान चली गई।

अमेरिका में गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘गिलरोय के गार्लिक फेस्टिवल में गोलीबारी हो गई। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।’’ एनबीसी न्यूज के मुताबिक- यह अमेरिका के बड़े फूड फेस्टिवल में से एक है। सैन जोस से यह 48 किमी दूर हो रहा है। न्यूज चैनल ने एक चश्मदीद महिला के हवाले से कहा कि करीब 30 साल का एक श्वेत व्यक्ति राइफल से गोलियां चला रहा था।

‘मृतकों के परिवार और घायलों के साथ मेरी संवेदनाएं’
2020 के राष्ट्रपति चुनाव में संभावित डेमोक्रेट उम्मीदवार ने ट्वीट किया, ‘‘जिन लोगों ने भी गिलरोय की घटना की जानकारी दी, उनका शुक्रिया जताती हूं। मृतकों के परिवार और घायलों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’

अमेरिका में करीब 31 करोड़ हथियार, 66% लोगों के पास एक से ज्यादा बंदूक
दुनियाभर की कुल सिविलियन गन में से 48% सिर्फ अमेरिकियों के पास हैं। अमेरिकंस के पास करीब 31 करोड़ हथियार हैं। 89% अमेरिकी लोग अपने पास बंदूक रखते हैं। इनमें से 66% लोग एक से ज्यादा बंदूक रखते हैं। अमेरिका में बंदूक बनाने वाली इंडस्ट्री का सालाना रेवेन्यू 91 हजार करोड़ रुपए का है। 2.65 लाख लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। अमेरिकी इकोनॉमी में हथियारों की बिक्री से 90 हजार करोड़ रुपए आते हैं। हर साल एक करोड़ से ज्यादा रिवॉल्वर, पिस्टल जैसी बंदूकें यहां बनती हैं।

गैस स्टेशन में गोलीबारी
उधर, दक्षिण फ्रांस के ओलियूल्स कम्यून स्थित एक गैस स्टेशन के पास रविवार को गोलीबारी हुई, जिसमें 3 लोग मारे गए। फिलहाल पुलिस आपसी रंजिश को गोलीबारी से जोड़कर देख रही है। मामले की जांच जारी है।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Firing in US in a Food Festival and France, 6 died news and updates

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *