Uncategorized

कराची में न्यूज एंकर की हत्या, हमलावर ने खुद को भी गोली मारी



कराची. पाकिस्तान में न्यूज चैनल के एक एंकर की मंगलवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक मुरीद अब्बास की कराची के खैबन-ए-बुखारी क्षेत्र में कैफे के पास एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। इसके बाद व्यक्ति ने मुरीद को गोली मार दी। मुरीद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वे बोल न्यूज चैनल में एंकर थे। हमलावर ने भी खुद को गोली मारी। फिलहाल वह घायल है।

  1. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान आतिफ जमां के तौर पर हुई। सुरक्षाबलों ने आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंचे थे, तभी उसने खुद को गोली मार ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी के सीने में गोली लगी।

  2. पुलिस अधिकारी ने बताया, मुरीद के साथ उसका विवाद हो गया था। इसके बाद वह कार में आया और एंकर पर खुलेआम फायरिंग कर दी। मुरीद को पेट और सीने में दो गोली लगी।

    AJ

  3. डीआईजी (दक्षिण) शरजील खराल ने बताया कि अब्बास के दोस्तों ने उन्हें घटना की सूचना दी। एंकर का किसी व्यक्ति के साथ पैसों को लेकर कुछ विवाद था। उन्होंने बताया कि इसी घटना में अब्बास के दोस्त खिज्रहयात को भी दो गोलियां लगीं। खिज्रको अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

  4. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने एंकर की मौत पर दुख जताया और घटना की निंदा की। उन्होंने सिंध सरकार से मामले में कार्रवाई करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।

  5. मुरीद की पत्नी पत्नी जारा अब्बास भी न्यूज एंकर हैं। जारा ने बताया कि हमलावर आतिफ मुरीद अब्बास का बिजनेस पार्टनर था। उनके बीच किसी बात लेकर विवाद हुआ होगा।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      एंकर मुरीद अब्बास।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *