Uncategorized

गेट्स ने 24 साल पहले ही कर दी थी फेक न्यूज और वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की भविष्यवाणी



वॉशिंगटन. सोशल मीडिया पर आज खबरों की बाढ़ आई हुई है। ज्यादातर खबरें फर्जी भी निकलती हैं। वहीं, आज हम यूट्यूब-नेटफ्लिक्स (सोशल स्ट्रीमिंग सर्विस) पर लेटेस्ट फिल्में आसानी से देख सकते हैं। 24 साल पहले माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स आज के दौर की फेक न्यूज और सोशल स्ट्रीमिंग सर्विस की भविष्यवाणी कर चुके थे।

1995 में गेट्स ने जीक्यू मैगजीन की जर्नलिस्ट टैरी प्रैशे को इंटरव्यू दिया था। उस समय गेट्स महज 39 साल के थे। फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें 12.9 बिलियन डॉलर (85 हजार करोड़ रु.) की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति चुना था। इस वक्त गेट्स अमेजन के जेफ बेजोस के बाद दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति है। उनकी नेटवर्थ 99.6 बिलियन डॉलर (6.93 लाख करोड़ रुपए) हैं।

प्रैशे केजीवनीकार ने इंटरव्यू के अंश सोशल मीडिया पर डाले
गेट्स और प्रैशे के बीच के मैगजीन में छपे संवाद को मार्क बरोस ने ट्विटर पर पोस्ट किया। बरोस प्रैशे के जीवनीकार हैं। गेट्स ने बताया था कि इंटरनेट हमेशा के लिए हमारे मनोरंजन के तरीके को बदल देगा। आज (90 के दौर में) ज्यादातर लोगों के पास फिल्में देखने के लिए वीसीआर या डीवीडी प्लेयर हैं। आने वाले 10 साल में यह सब (वीसीआर-डीवीडी) गायब हो जाएंगे।

gates

प्रैशे ने पूछा- आज घरों का जरूरी हिस्सा बन चुके वीसीआर सच में क्या सच में ये पूरी तरह लुप्त हो जाएंगे, गेट्स में कहा- चार-पांच साल में दूसरे डिस्क प्लेयर इनकी जगह ले लेंगे। इसके बाद स्ट्रीमिंग वीडियो का दौर आएगा। इसके यूजर वीसीआर को बकवास करार देंगे।

gates

गेट्स के इंटरव्यू के 10 साल बाद (2005 में) यूट्यूब की स्थापना हुई। 2007 में नेटफ्लिक्स ने ऐलान किया किया कि वह फिल्मों और शो को ऑनलाइन दिखाएगा। आज नेटफ्लिक्स के 15 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। इस वक्त हर महीने 2 अरब से ज्यादा लोग यूट्यूब पर वीडियो देखते हैं।

गेट्स ने फेक न्यूज का भी ऐलान कर दिया था
प्रैश ने पूछा था कि क्या आने वाले वक्त में लोगों का समूह इंटरनेट का इस्तेमाल गलत खबरे फैलाने के लिए भी करेगा। प्रैश ने इसके लिए उदाहरण दिया कि क्या कोई व्यक्ति ये भी दावा कर सकता है कि सामूहिक नरसंहार हुआ ही नहीं। गेट्स ने कहा कि नेट पर बड़ी तादाद में फेक न्यूज आएंगी। लेकिन आपके पास उनकी वैधता जांचने का मौका रहेगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


24 Years Ago Bill Gates predictions on Fake news and Video Streaming Service

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *