Uncategorized

पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और बेटी चेल्सिया मिलकर प्रोडक्शन कंपनी बनाएंगी



वॉशिंगटन. अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और 2016 में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रह चुकीं हिलेरी क्लिंटन अपनी बेटी चेल्सिया के साथ मिलकर प्रोडक्शन कंपनी बनाएंगी। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक दोनों ने फाइनेंसिंग के लिए कई स्टूडियो से बात की है। बताया जा रहा है कि क्लिंटन परिवार संस्कृति और समाज पर आधारित फिल्में और कार्यक्रम बनाएगा।

  1. क्लिंटन का फोकस महिलाओं के मुद्दों पर रहेगा। पिछले साल अगस्त में उन्होंने ‘द वुमंस आवर’ के प्रोडक्शन का जिम्मा संभालने की डील साइन की थी। यह कार्यक्रम महिलाओं के मताधिकार से जुड़े सफरेज आंदोलन पर अमेरिकी फिल्म निर्माता स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा बनाई गई सीरीज है।

  2. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन अभी राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। 2016 में वो राष्ट्रपति पद का चुनाव हार गई थीं। हाल ही में ब्रॉडवे थिएटर ने हिलेरी के जीवन पर आधारित शो शुरू किया है जिसमें अमेरिकी एक्ट्रेस लॉरी मेटकाफ लीड रोल में हैं।

  3. हिलेरी की बेटी चेल्सिया एनबीसी मीडिया में कुछ समय के लिए स्पेशल करस्पॉन्डेंट रह चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने बच्चों के लिए 5 किताबें लिखी हैं। चेल्सिया इन किताबों में से एक ’13 अमेरिकन वुमन हू चेंज्ड द वर्ल्ड’ के बेस्टसेलिंग होने का दावा करती हैं।

  4. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी पत्नी मिशेल के साथ हाल ही में फिल्म एंड टीवी प्रोडक्शन कंपनी हायर ग्राउंड शुरू की है। उनकी कंपनी की नेटफ्लिक्स के साथ भी पार्टनरशिप है। ओबामा भी समाज में बदलाव से जुड़े कार्यक्रम बना रहे हैं। पिछले महीने उनकी कंपनी ने 3 फिल्में और 4 टीवी कार्यक्रम रिलीज किए थे।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      हिलेरी क्लिटंन (बाएं) बेटी चेल्सिया के साथ।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *