Uncategorized

गे प्राइड परेड में फायरिंग की अफवाह से भगदड़, भारतीय मूल के युवक ने लहराई थी बंदूक



वॉशिंगटन. अमेरिका में एक भारतीय मूल के युवक को बंदूक दिखाकर एक व्यक्ति को डराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, गे प्राइड (एलजीबीटीक्यू) परेड के दौरान युवक खुलेआम बंदूक लहरा रहा था, जिसे देखकर वहां भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग घायल हुए।सोमवार को आरोपी युवक को अदालत में पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य युवक ने 38 वर्षीय आफताबजीत सिंह के साथी को धमकी दी थी। इसके बाद सिंह ने गुस्से में बंदूक निकाल ली। पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी बंदूक जब्त कर ली। सिंह पर अवैध रूप से बंदूक रखने का मामला दर्ज किया गया है।

सिंह ने पुलिस पर हमला किया था
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई लोगों ने कहा कि उन्होंने गोली की आवाज भी सुनी थी। मगर पुलिस को गोली चलने के कोई सबूत नहीं मिले। अधिकारियों के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि आरोपी ने पुलिस अधिकारी पर भी हमला किया था। हालांकिबाद में पता चला कि वह बंदूक असली नहीं थी। वह एक नकली बंदूक थी। सिंह ने उसे बीबी गन के तौर पर प्रोजेक्ट किया था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


LGBT Pride Parade: Indian-American arrested in United States’s Washington

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *