Uncategorized

चौथी बार राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले पुतिन का रूस में विरोध, 1600 गिरफ्तार

रूस में सोमवार को व्लादिमीर पुतिन चौथी बार राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। लेकिन इसके पहले ही उनका विरोध भी शुरू हो चुका है। हजारों लोगों ने पुतिन के खिलाफ मॉस्को के पुश्किन स्क्वेयर पर प्रदर्शन किया। लोग पुतिन के फिर से राष्ट्रपति के पद पर काबिज होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की अगुआई एंटी-करप्शन कैंपेनर और पुतिन के विरोधी रहे अलेक्सी नवाल्नी ने की। पुलिस ने नवाल्नी समेत 1600 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *