Uncategorized

जेल में निसान के पूर्व चेयरमैन को हफ्ते में 2 बार नहाने की इजाजत, वजन 3 किलो घटा



टोक्यो. कार कंपनीनिसान कंपनी के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोसको जेल में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। कार्लोस की पत्नी कैरोल घोसने यह दावा करते हुए मानवाधिकार संस्था को पत्र लिखा है। कैरोल का कहना है किउनके पति को हफ्ते में सिर्फ दो या तीन बार ही नहाने की इजाजत है। जेल प्रबंधन उन्हेंदवाइयां भी उपलब्ध नहीं करवा रहा।

कार्लोस घोस 19 नवंबर 2018 से जेल में हैं। उन पर आय छिपाने और निसान कंपनी के पैसे का निजी इस्तेमाल करने के आरोप हैं। हालांकि, घोसने इन आरोपों को गलत बताया है।

  1. जापान की आपराधिक न्याय व्यवस्था की आलोचना करते हुए घोस की पत्नीकैरोल ने मानवाधिकार संस्था को पत्र में लिखा, ‘‘मेरे पति के साथ हो रहा व्यवहार यह बताता है कि असल में बेरहम व्यवस्था क्या होती है। मेरेपति का एक हफ्तेमें करीब तीन किलो वजन कम हो गया है।’’

  2. कैरोल ने पत्र में लिखा है कि सिर्फ कबूलनामे के लिए किसी भी व्यक्ति को ऐसी परिस्थितियों में नहीं रखा जाना चाहिए। कैरोल ने जापान की मानवाधिकार संस्था की निदेशक कैनेई डोई के नामपत्र लिखा है। हालांकि, कैनेई ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

  3. कार्लोस को पुलिस ने 19 नवंबर 2018 को गिरफ्तार किया था। उन पर अपनी लाखों रुपए की सैलरी को कम करके बताने, निसान कंपनी को निजी निवेश के जरिए नुकसान पहुंचाने और कंपनी के फंड से एक सऊदी बिजनेसमैन को भुगतान करने का आरोप है।

  4. कार्लोसदो दशक तक जापान कीऑटोकंपनी निसान के चेयरमैन रहे।उन्होंनेकंपनी को दिवालिया होने सेभी बचाया था।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      निसान कंपनी के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोसन।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *