Uncategorized

डोनेट किए स्पर्म को अपने स्पर्म से बदल देता था डॉक्टर, 49 बच्चों के पिता बनने का खुलासा



एम्सटर्डम. नीदरलैंड में एक डॉक्टर के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां एक डॉक्टर अपने क्लीनिक पर दूसरों के द्वारा डोनेट किए गए स्पर्म से अपने स्पर्म को बदल देता था। इस तरह वह आईवीएफ तकनीक से करीब 49 बच्चों का पिता बना। डॉक्टर जन करबात की 2017 में मौत हो गई। उसका क्लीनिक भी अनियमितताओं और अन्य गैरकानूनी काम करने के चलते 2009 में ही बंद कर दिया गया।

  1. यह खुलासा शुक्रवार को कराई गई डीएनए जांच में हुआ। यह जांच कोर्ट के आदेश पर एक सामाजिक संगठन द्वारा निजमेगन शहर में कराई गई। यह संगठन इस क्लीनिक में पैदा हुए बच्चों और उनके माता-पिता का नेतृत्व करता है।

  2. यह पूरा मामला इसी साल फरवरी में डच कोर्ट द्वारा संज्ञान में लाने के बाद सामने आया था। कोर्ट ने अभिभावकों को बच्चों के डीएनए से डॉक्टर करबात के डीएनए टेस्ट से मिलान करने की इजाजत दी थी।

  3. अपनी मौत से पहले डॉक्टर करबात (89) ने एक विवादित बयान भी दिया था। डॉक्टर ने कहा था कि वो 60 से ज्यादा बच्चों का पिता बन चुका है। एक न्यूज पेपर के मुताबिक, डॉक्टर ने यह भी कबूल किया था कि उसने कई बार डोनेट स्पर्म में अपना स्पर्म भी मिलाया था।

  4. करबात के बच्चों में से एक एरिक लेवर ने कहा कि वह करबात की इस हरकत से नाराज नहीं था। डॉक्टर ने उसकी मां के साथ धोखा किया था, इसलिए उसने यह केस दर्ज कराया। मेरी मां एक बच्चा चाहती थी और मेरे पिता इसमें सक्षम नहीं थे।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      डॉक्टर जन करबात।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *