Uncategorized

पुष्पा कोल्ही असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर बनने वाली पहली हिंदू महिला बनीं



इस्लामाबाद. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पहली बार एक हिंदू लड़की असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) बनीहै। जियो न्यूज ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर पुष्पा को बधाईयां मिल रही हैं। मंगलवार को पहली बार एक सामाजिक कार्यकर्ता कपिल देव ने यह जानकारीट्विटर पर साझा की। देव ने लिखा, ‘उन्हें (महिलाओं) और ताकत दें।’

इससे पहले पाकिस्तान में सुमन बोडानी अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की पहली महिला जज बनी थीं। इसी साल जनवरी में बोडानी ने सिविल जज/जुडिशल मजिस्ट्रेट की मैरिट लिस्ट में 54वां स्थान हासिल किया था। सुमन डॉ. पवन पोदानी की बेटी हैं। वे सिंध प्रांत के शाहदादकोट के रहने वाले हैं।

पाकिस्तान में सिर्फ 2% हिंदू
पाकिस्तान में हिंदू समुदाय अल्पसंख्यक की श्रेणी में आता है। देश की कुल जनसंख्या में हिंदुओं की आबादी करीब 2% है। यहां मुस्लिम आबादी के बाद हिंदू दूसरे नंबर पर हैं। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं। हालांकि, समुदाय की मानें तो पाक में हिंदुओं की करीब 90 लाख से ज्यादा आबादी है।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


पुष्पा कोल्ही पाकिस्तान में असिस्टेंट पुलिस सब-इंस्पेक्टर बनने वाली पहली हिंदू महिला।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *