Uncategorized

फ्रांस के विल्लेवीइले में तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, फ्रांस के इतिहास में यह सबसे अधिक



पेरिस. यूरोप में भीषण गर्मी पड़ रही है। फ्रांस के विल्लेवीइले में शुक्रवार को तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह फ्रांस के इतिहास में दर्ज अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। इससे पहले अगस्त 2003 में फ्रांस में सर्वाधिक तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

तपती गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए पेरिस की सड़कों पर पानी की बौछारें छोड़ी जा रही हैं। 2003 में भीषण गर्मी से फ्रांस में 15 हजार लोगों की मौत हुई थी।

स्पेन में दो की मौत
मौसम विभाग ने गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है। हीट वेब के कारण स्पेन में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इटली सहित मध्य यूरोप में इस साल समय से पहले ही तेज गर्मी पड़ रही है।

सात देशों में तापमान 45 डिग्री
यूरोपीय मौसम विभाग के अनुसार बुल्गारिया, पुर्तगाल, इटली, स्पेन, ग्रीस और उत्तर मैसेडोनिया के बाद फ्रांस यूरोप का सातवां देश है, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच चुका है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


फाउंटेन के नीचे गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते लोग।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *