Uncategorized

बेघर शख्स की मदद की बात कर रातोंरात फेमस हो गई थी महिला, जमा कर लिए थे करीब पौने 3 करोड़ रुपए, पर बेघर शख्स ने कहा- उसे मदद मिली ही नहीं



न्यूजर्सी. अमेरिका में बेघर शख्स की मदद की बात कर पापुलर हुई महिला और उसके ब्वॉयफ्रेंड के केस में नया मोड़ आ गया है। न्यूजर्सी के इस कपल पर बेखर शख्स की मदद के लिए चैरिटी के जरिए इकट्ठा किए 2 करोड़ 87 लाख रूपए की हेराफेरी का आरोप है। इस मामले में इन्हें 10 साल जेल तक की सजा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अब महिला का कहना है कि उसे इस हेराफेरी की खबर ही नहीं थी। इस स्कैम के सामने आने के बाद वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से अलग हो गई है। बता दें, आधी रात को बीच रास्ते में महिला की गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने पर बेघर ने अपने पास आखिरी बचे पैसों से उसकी मदद की थी। इसके बाद महिला ने उसकी मदद के लिए फंड इकट्ठा किया था, जिसमें स्कैम की बात सामने आई है।

स्कैम की नहीं थी खबर
– स्कैम के इस मामले में की कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई, जिसमें आरोपी महिला केट के वकील ने बताया कि केट को इस स्कैम की कोई खबर नहीं थी।
– उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें इसके बारे में पता चला, उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ लिया है। उनके बीच बातचीत बंद है और वो दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।
– पौने 3 करोड़ के स्कैम के इस मामले में केट और उसके ब्वॉयफ्रेंड को आरोपी बनाया गया है। अगर ये दोनों दोषी पाए गए तो उन्हें 10 साल तक की सजा हो सकती है।

क्या है पूरा मामला ?
– न्यूजर्सी में रहने वाली केट के साथ बीते साल नवंबर में एक घटना घटी। उसकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया था और उसके पास पैसे भी नहीं थे। बीच हाईवे पर अकेले फंसी केट के लिए एक बेघर शख्स आगे आया था।
– उसने केट को गाड़ी के अंदर बैठने को कहा और अपने पास बचे आखिरी जमा पैसे से पेट्रोल का केन लाकर केट को दे दिया, ताकि वो सही सलामत अपने घर पहुंच सके। उसने इसके बदले कुछ नहीं मांगा था।
– बेघर शख्स की उदारता देख केट का दिल भर आया और उन्होंने उस शख्स की मदद का फैसला लिया। पहले केट ने उसे पेट्रोल के पैसे लौटाए और फिर उसके लिए कपड़े, खाना और पानी का इंतजाम किया।
– इसके बाद केट ने पार्टनर के साथ मिलकर बेखर शख्स के लिए फंड इकट्ठा करने गोफंडमी पेज लॉन्च किया। उनकी स्टेरी वायरल हो गई और डोनर्स की ओर से करीब 2 करोड़ 92 लाख रु. की रकम इकट्ठा हुई, जिसमें से 21 लाख पेज की फीस चली गई।

आधी रकम भी नहीं मिली
– अब बेघर शख्स ने इस रकम में से खुद को सिर्फ 53 लाख रुपए की मिलने की बात कही। ऐसे में पेज ऑर्गेनाइज करने वाली कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने पैसे के गलत इस्तेमाल का शक जताया है।
– उनका कहना है कि बेघर शख्स के नाम पर इकट्ठा की गई रकम केट और उसके पार्टनर ने उसके सही हकदार को नहीं दी, बल्कि अपने काम के लिए इस्तेमाल कर ली। अब मामला कोर्ट में है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


couple split after GoFundMe scam for homeless man reveal


couple split after GoFundMe scam for homeless man reveal


couple split after GoFundMe scam for homeless man reveal


couple split after GoFundMe scam for homeless man reveal

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *