Uncategorized

भारतीय मूल के तीन छात्र 25 प्रभावशाली किशोरों की लिस्ट में शामिल



हस्टन. टाइम्स मैगजीन ने 2018 में विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाले 25 प्रभावशाली किशोरों की लिस्ट जारी की। इसमें भारतीय मूल के तीन छात्रकाव्या कोप्पारापू, ऋषभ जैन और अमिका जॉर्ज भी शामिल हैं। ये तीनों अपने कामों की वजह से दुनियाभर के किशोरोंके लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

  1. भारतीय-अमेरिकी ऋषभ जैन ने एक अल्गोरिथम विकसित किया, इससे अग्न्याशय कैंसर का इलाज हो सकता है। भारतीय-अमेरिकी काव्या हार्वर्ड यूनिवर्सिटी मेंपढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने मस्तिष्क कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए एक कंप्यूटर सिस्टम बनाया है। टाइम मैगजीन के मुताबिक, काव्या का लक्ष्य ऐसी थैरेपी विकसित करना है जो मरीजों के लिए अनोखी हो।

  2. वहीं, ब्रिटिश-भारतीय छात्रा अमिका उन महिलाओं के लिए काम करना चाहती हैं, जो पीरियड के समय आर्थिक स्थिति के चलते पैड खरीदने में सक्षम नहीं हैं। वे चाहती हैं, कि सरकार ऐसी महिलाओं के लिए योजना बनाए।

  3. उन्होंने मैगजीन से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें यह काफी परेशान करता है कि ब्रिटेन में कई लड़कियां पीरियड के दौरान स्कूल नहीं जाती हैं क्योंकि वे पैड नहीं खरीद सकतीं।

  4. अमिका के मुताबिक,‘‘सरकार को इन सबकी जानकारी है, उसकी नजरों के सामने ये सब हो रहा है लेकिन वह समाधान निकालने से इनकार कर रही है।”अमिका ने ‘फ्री पीरियड्स’ नाम से एक अभियान भी चलाया है। उन्हें करीब दो लाख लोग हस्ताक्षर कर समर्थन दे चुके हैं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      भारतीय मूल के अमिका, ऋषभ जैन और काव्या। (बाएं से दाएं)

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *