Educationअंतर्राष्ट्रीयखेलदेशविदेश

महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय (Biography of Mahendra Singh Dhoni)

महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय :- महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 बिहार (वर्त्तमान झारखण्ड)  इनका घर रांची में है एवं महेंद्र सिंह धोनी का वज़न 70 किलो । इनकी कुल संपत्ति 1040 करोड़ है ।  इनके पिता का नाम पान सिंह धोनी था जो एक मेकॉन कर्मचारी थे | इनकी माता का नाम जानकी देवी था जो एक गृहिणी थी ।महेंद्र सिंह धोनी के भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी था व इनकी बहन  का नाम जयंती गुप्ता था। धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी है एवं इनकी लड़की का नाम जीवा सिंह धोनी है । महेंद्र सिंह धोनी का जीवन अभावो में गुजरा | इनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।  इन्होने  बचपन से ही क्रिकेटर बनने का सपना देख लिया था।महेंद्र सिंह धोनी  Childhood Picture

                                                     Src: https://hindi.sportzwiki.com/cricket/all-information-of-mahendra-singh-dhoni/

महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय :-शिक्षा (Education):-

   इन्होने ज्यादा शैक्षिक योग्यता हासिल नहीं की। वह पढ़ाई से इतना अधिक प्रेम नहीं करते थे जितना खेल से करते थे इन्होने स्कूली शिक्षा डी वी जवाहर विद्या मंदिर ,श्यामली , रांची , झारखण्ड से प्राप्त  की।  स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद इन्होने सेंट जेवियर कॉलेज , रांची , झारखण्ड में एडमिशन लिया | इनकी पढ़ाई में रूचि न होने के कारण कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया। इनकी खेल में इतनी रूचि थी की जब इनकी परीक्षा चल रही थी तब भी ये परीक्षा के बीच में मैच खेलने जाया करते थेऔर इसी कारण इन्होने शैक्षिक योग्यता पूर्ण नहीं की उसे बीच में ही छोड़ दिया।

महेंद्र सिंह का क्रिकेट सफर (Cricket Journey of Mahendra Singh Dhoni):-   

                           महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय :- महेंद्र सिंह धोनी बचपन से ही खेल के प्रति काफी  सक्रिय थे| ये बचपन में स्कूल की फुटबॉल टीम में खेलते थे परन्तु एक दिन प्रैक्टिस के दौरान इनके कोच ने इन्हे गोल कीपर की प्रैक्टिस करते देख लिया | इन्हे और उस समय स्कूल टीम के चल रहे ट्रायल देने के लिए कहा और इन्होने उस ट्रायल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया| जिसकी बदौलत इनका स्कूल टीम में विकेट कीपर के तोर पर सिलेक्शन हुआ।

  • ms धोनी को 1995 से 1998 के दौरान कमांडो क्रिकेट क्लब टीम में नियमित विकेट कीपर का स्थान मिला।   
  • धोनी ने अपने कर्रिएर की शुरुआत सन 1988 में अंडर -19 टीम बिहार से की।
  • सन 2000 में धोनी ने रणजी टीम में बेहतरीन प्रदर्शन किया ।

 

  • देवधर ट्रॉफी , दिलीप ट्रॉफी और इंडिया ”ए” के केन्या टूर में किये गए अच्छे प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय टीम चयन समिति ने इन पर ध्यान दिया।
  • सन 2004 में एक टीम समिति के द्वारा सौरव गांगुली से ये प्रश्न पूछा की टीम में विकेट कीपर किसे बनाएंगे ? तब सौरव गांगुली ने कहा की में महेंद्र सिंह को विकेट कीपर बनाना चाहूंगा।
  • सन 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अंतरास्ट्रीय मैच में अच्छा प्रदर्शन किया | तब से लेकर अब तक महेंद्र सिंह धोनी ने अपना क्रिकेट जगत में बहुत लम्बा सफर तय किया।

 

धोनी का वनडे मैच में सफर (ODI Journey of Mahendra Singh Dhoni):-

                                                      इंटरनेशनल वनडे में धोनी ने 347 मैच खेले हे जिनमे उन्होंने 10773 रन बनाये ।  महेंद्र सिंह धोनी ने अपने वन-डे कर्रिएर की सर्वश्रेष्ठ पारी श्री लंका के खिलाफ सन 2005 में जयपुर के सवाई मानसिंघ स्टेडियम में खेली | इस पारी के दौरान इन्होने 183 रन बनाए।

  • महेंद्र सिंह धोनी अपने  वन-डे कर्रिएर में स्टंप के पीछे 318 कैच पकड़े और 120 बार खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया |
  • एक मात्र धोनी ऐसे खिलाडी है जिन्होंने वन-डे में सातवे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा |
  • वन-डे मैच में  200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय खिलाडी और विश्व के पांचवे खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी बने।
  • धोनी की कप्तानी में भारत ने वन-डे में 199 मैच में से 110 मैचों में जीत हासिल की।

 

 

महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट मैच सफर (Test Journey of Mahendra Singh Dhoni):-

  • अपने टेस्ट मैच कर्रिएर में महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट में 4876 रन बनाये।
  • अपने टेस्ट कर्रिएर में धोनी ने पहला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में लगाया उन्होंने 224 रनो की पारी खेली थी।
  • धोनी ने अपने टेस्ट कर्रिएर में 6 शतक लगाए है। महेंद्र सिंह धोनी  picture
                                                                                        Src: https://www.britannica.com/biography/MS-Dhoni            
  • टेस्ट मैच कर्रिएर में 74 मैचों के दौरान धोनी ने 75 छक्के और 436 चौके मरे है।
  • धोनी टेस्ट मैच में आठ बार शुन्य पर आउट हुए है।
  • महेंद्र सिंह धोनी अधिकतर छठे , सांतवे , और आठवे नंबर पर बल्लेबाजी करते थे परन्तु टेस्ट कर्रिएर में दो बार नंबर 3 पर बल्लेबाजी की है।

महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धिया (Achievments of Mahendra Singh Dhoni):-

  • महेंद्र सिंह धोनी एक मात्र ऐसे कप्तान है जिन्होंने आईसीसी की तीनो ट्रोफिया अपने नाम की है।
  • महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता।
  • महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की।
  • महेंद्र सिंह ने भारत को 2010 और 2016 एशिया कप का ख़िताब जीताय।

महेंद्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग में सफर (I.P.L. Journey of Mahendra Singh Dhoni):-

                     चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai super kings):-

                                                                दक्षिण भारत के शहर के चेन्नई का प्रतिनिधित्व करने वाली फ्रेंचाइजी टीम है। यह टीम इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा है। इस टीम का घरेलु मैदान एम् चिदंबरम स्टेडियम है , जिसे चेपक के नाम से भी जाना जाता है। चेन्नई सुपर किंग्स एकमात्र ऐसी टीम है जिसने दो साल (2010 – 2011) का आईपीएल ख़िताब अपने नाम किया। इस टीम को दो साल (2016 – 2017) में स्पॉट फिक्सिंग के कारण आईपीएल से निलंबित कर दिया गया था।

उपलब्धियाँ (Achievments):-

  •  चेन्नई सुपर किंग्स  पांच ख़िताब अपने नाम कर चुकी है |
  • सन 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान की कमान महेंद्र सिंह धोनी ने संभाली है।
  • धोनी अब तक 14 साल तक चेन्नई टीम के कप्तान रह चुके | Mahendra Singh Dhoni in CSK
src: https://www.jagranjosh.com/general-knowledge/ipl-2023-winner-chennai-super-kings-1685391040-1

प्रमुख सम्मान (Major Awards):-

             धोनी को 2009में पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।

Major Award of Mahendra Singh Dhoni

                                                                                                                    src:-https://en.wikipedia.org/wiki/MS_Dhoni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *