Uncategorized

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ कर्मचारियों से मिले, यौन शोषण-भेदभाव खत्म करने का भरोसा दिया



सैन फ्रांसिस्को. माइक्रोसॉफ्ट के 150 कर्मचारियों ने गुरुवार को सीईओ सत्य नडेला से मुलाकात की। तरक्की में भेदभाव और महिलाओं के यौन शोषण जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए आमने-सामने यह मीटिंग हुई। बहुत से कर्मचारियों ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए बैठक की चर्चा सुनी।

  1. इन मुद्दों पर नडेला ने अफसोस और नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मचारियों से पारदर्शिता बरतने का वादा किया। इस दौरान कंपनी की चीफ पीपुल ऑफिसर कैथलीन होगन भी मौजूद थीं। न्यूज एजेंसी ने एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी है।

  2. नडेला ने कहा कि वो अपनी टीम के साथ व्यक्तिगत रूप से स्थिति का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे मामलों से होने वाले असर के खतरों को समझता हूं। इसे रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

  3. पिछले महीने माइक्रसॉफ्ट के ऑनलाइन इंटरनल फोरम पर एक कर्मचारी ने महिला साथी से सलाह मांगी कि कंपनी में अपना ओहदा बढ़ाने के लिए उसे क्या करना चाहिए। इसके जवाब में सैंकड़ों महिला कर्मचारियों ने कहा कि वो खुद लिंगभेद और शोषण की शिकार हैं।

  4. महिला कर्मचारियों ने बताया था कि उनका यौन शोषण किया गया और जान से मारने की धमकियां तक मिलीं। उनसे कहा गया कि जैसा कहते हैं वैसा करो नहीं तो नौकरी से निकाल देंगे।

  5. बताया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट की महिला कर्मचारी विरोध प्रदर्शन के लिए बोनस और प्रमोशन से जुड़े तथ्य जुटा रही हैं। पिछले साल कोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक 2010 से 2016 के बीच अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के टेक्निकल कर्मचारियों की ओर से यौन शोषण की 108 शिकायतें सामने आई थीं। लिंगभेद की 119 शिकायतें मिली थीं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *