Uncategorized

रंगारंग महोत्सव का आगाज: बेस्ट सेल्फी प्रतियोगिता का रिजल्ट आज


कुरुक्षेत्र। केयूके ऑडिटोरियम के मंच पर मंगलवार को 10 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले रत्नावली महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने किया। इस बार 32 विधाओं में अलग-अलग प्रस्तुतियां देने के लिए 3700 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। 
 
रीति-रिवाजप्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों ने हरियाणवी रीति-रिवाजों को दिखाया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों से 18 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने बान के अवसर पर की जाने वाली रस्मों के साथ ही पारंपरिक लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया। हरियाणवी सर्वश्रेष्ठ सेल्फी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पगड़ी बांधकर हरियाणवी अंदाज में सेल्फी ली। प्रतियोगिता का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। 
आज होगा रसिया :
उत्सव में बुधवार को ऑडिटोरियम हॉल में सुबह 10 बजे हरियाणवी पगड़ी ग्रुप डांस रसिया, शाम पांच बजे संगीत संध्या, डॉ. आरके सदन में सुबह 10 बजे हरियाणवी लोकगीत दोपहर दो बजे मोनो एक्टिंग, ओपन एयर थिएटर में सुबह 10 बजे हरियाणवी स्किट और चुटकुले…

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar resultNew feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *